दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय कर्मचारी को दो आम चुराने की मिली सजा

0
Translate News:
   नई दिल्ली।। बीते साल दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर काम करने वाले एक भारतीय कर्मचारी को दो आम चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, अब यूएई (UAE) की एक अदालत ने उसे डिपोर्ट कर वापस भारत भेजने का फैसला सुनाया है. साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
    ‘खलीज टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने 27 साल के भारतीय शख्स पर 5,000 दिरहम (लगभग 96000 रुपये) का जुर्माना लगाया है. बता दें कि इस शख्स ने 11 अगस्त, 2017 को एयरपोर्ट पर यात्री के सामान से दो आम चुराए थे. बता दें कि इस समय उन दो आम की कीमत 6 दिरहम यानी करीब 115 रुपये थी. पूछताछ और अभियोजन जांच के दौरान, आरोपी ने कहा था कि वह दुबई हवाई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर काम कर रहा था. उसने बताया कि उसका काम यात्रियों के सामान को कंटेनर से निकालकर कन्वेयर बेल्ट पर डालना था.
   पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया था कि 11 अगस्त, 2017 को, उसने फलों के एक डिब्बे से दो आम चुराया था जिसे भारत में भेजा जाना था, क्योंकि वह प्यासा था और पानी की तलाश में था. अप्रैल 2018 में पुलिस ने उसे बुलाया और घटना के बारे में पूछताछ की. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके घर की तलाशी ली गई थी, लेकिन वहां चोरी का कोई सामान नहीं मिला था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top