बहन के अच्छा खाना नहीं बनाने पर भाई ने मारी गोली

0
Translate News:
  लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी स्तिथ मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन को इस बात पर गोली मारकर हत्या कर दी कि उसे अच्छा खाना बनाना नहीं आता। यह वारदात सोमवार देर रात की है। चचेरी बहन की हत्या के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपित की तलाश शुरु कर दी है।
    मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी अनंगपाल के पुत्र सोनू (18) ने सोमवार की रात अपनी चचेरी बहन सुमन (30) पुत्री श्रीपाल को अचानक मारना पीटना शुरु कर दिया। घर वालों ने जब उसका कारण पूछा तो उसने बहन द्वारा अच्छा खाना न बनाए जाने की बात घरवालों से कहीं।
   भाई- बहन के बीच धीरे- धीरे विवाद और बढ़ गया और इसी बीच सोनू ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया तो हत्यारोपित मौका पाकर भाग निकला। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपित की तलाश शुरु कर दी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top