Breaking News
Loading...

बार बाला के साथ ठुमके लगाते हुये गुरूजी का वीडियो हुआ वायरल

  टहरौली/झाँसी।। आजकल सोशल मीडिया पर जमकर एक विडिओ वायरल हो रहा है जिसमे क्षेत्र के एक प्राइवेट इण्टर कॉलेज के "गुरु जी" का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए नज़र आ रहे है। जी हां बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर टहरौली क्षेत्र के एक प्राइवेट इण्टर कॉलेज के एक शिक्षक का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुये आपत्तिजनक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
    वीडियो में "गुरु जी" बार बाला के ऊपर नोटों की बारिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वही इस आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद उक्त प्राइवेट इण्टर कॉलेज के प्रबन्धन द्वारा उक्त अध्यापक महोदय के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है ये देखने वाली बात होगी। खैर क्षेत्र के छात्र छात्राओं का भविष्य कितने सुरक्षित हाथों में है, ये देख कर सभी अभिभावक और क्षेत्रवासी जरूर दंग हैं।