पाकिस्तान के लोग नैतिक और बौद्धिक रूप से विक्षिप्त हैं - अदनान सामी

0
Translate News:
   सिंगर अदनाना सामी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की क्लास लगा दी। अदनान ने एक के बाद एक ट्वीट में पाकिस्तानियों को जमकर धोया और उन्हें मानसिक, व्याकरणीय और मोरल रूप से विक्षिप्त करार दिया। एक यूजर ने ट्विटर पर पूछा था कि पाकिस्तान के ज्यादातर लोग इंडिया को एंदिया और मोदी को मूदी क्यों कहते हैं। इस पर अदनान ने पाकिस्तानियों की जड़ खोद डाली।
   अदनान ने कहा, पाकिस्तानियों का व्याकरण, नैतिक और दिमागी रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद अदनान ने हंसने की एक इमोजी डाल दी। इसके बाद कई पाकिस्तानी यूजर ने उन्हें घेरने की कोशिश की, उन्हें बेरोजगार और भारत का चमचा बताया। लेकिन अदनान ने सबको करारा जवाब दिया। यह पहली बार नहीं है जब अदनान ने पाकिस्तानियों को ट्रोल किया है। जम्मू एंड कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के वक्त भी अदनान ने कहा था कि पाकिस्तानी खुद अपनी जिंदगी से परेशान हैं। अदनान ने यह भी कहा था कि वह पाकिस्तान की सेना को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि सेना ने युद्ध को भड़काया है। इससे पाकिस्तान में लोकतंत्र और पाकिस्तान की जनता की मानसिकता खराब हो गई है।
   इस महीने की शुरुआत में अदनान सामी के बेदे अजान सामी ने कहा था कि उनका बचपन भारत में गुजरा है, लेकिन वह खुद को पाकिस्तानी कहलाना पसंद करते हैं। पाकिस्तान उनका घर है और इस पर उन्हें गर्व है। अजान अदनान की पहली पत्नी जेब बख्तियार के बेटे हैं। अदनान की बात करें तो उन्हें, मुझे भी लिफ्ट करा दो और कभी तो नजर मिलाओ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top