महिला ने डॉक्टर को चप्पल से पीटा, अस्पताल पहुंचे जज और ICU में लगी अदालत

0
Translate News:
Image result for alwar ke rajiv gandhi hospital me court lagi    अलवर/राजस्थान।। राजस्थान के अलवर में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां एक अस्पताल में कोर्ट लगी और जज भी वहां फैसला सुनाने पहुंचे। एक महिला ने राजीव गांधी अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। महिला ने डॉक्टर को बुरी तरह से चप्पल से पीटा था जिसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया। वहीं महिला के सीने में अचानक उठे दर्द के चलते उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।
    डॉक्टर को पीटने के मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन महिला आ नहीं सकती थी जिसके बाद मामले में विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन जीनवाल की अदालत खुद सुनवाई के लिए कोर्ट रूम से चलकर राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में आई और अस्पताल में कोर्ट की प्रक्रिया की तरह केस की सुनवाई हुई। आईसीयू में लगी कोर्ट में सुनवाई के बाद महिला को डॉक्टर की पिटाई करने के मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, हालांकि महिला का अस्पताल में इलाज जारी रहेगा।
    आपको बता दें कि महिला चिकित्सालय में डॉ. श्याम बिहारी झारेडा के साथ महिला ने मारपीट की। डॉ. श्याम बिहारी महिला चिकित्सालय के प्रभारी हैं। वही जिस महिला ने मारपीट की वह पूर्व में अस्पताल में ही संविदा पर सफाई कर्मचारी बताई जा रही है। जिसे भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटा दिया गया था। वहीं डाक्टर की पिटाई को लेकर अन्य डॉक्टरों ने मांग की सफाईकर्मियों के ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया जाए। जब तक ठेकेदार गिरफ्तार नहीं हो जाता, तब तक डॉक्टर रोज 2 घंटे काम का बहिष्कार करेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top