Translate News:
नियम तोड़ने पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया और युवक से उसका नाम और फोन नंबर देने के लिए कहा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। युवक कोर्ट से बाइक छुड़ाने की बात कहकर वहां से चला गया। पुलिसकर्मी उसकी बाइक को ट्रैफिक बूथ के पास खड़ी कर ट्रैफिक व्यवस्था को देखने लगे।
कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि वही युवक अपनी बाइक लेकर तिलक नगर की ओर भाग रहा था। उसका पीछा भी किया, परंतु वह भाग निकला। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। एएसआई माताभाई की शिकायत पर विकासपुरी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
