राज्यपाल से मिलने गये भाजपा कार्यकर्ता को प्रशासन ने धक्के देकर बाहर निकाला

0
Translate News:
कांग्रेस सरकार के मंत्री के इशारे पर अभद्रता करने का है आरोप 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से की जाँच की मांग 
    बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय के बांसवाड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सांसद कनकमल कटारा के नेतृत्व में स्वागत हेतु हवाई पट्टी पर गए थे, जिसमें एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बांसवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके हकरू मईडा भी थे। भाजपा कार्यकर्ताओ का आरोप है कि कांग्रेस के मंत्री अर्जुन बामणिया के इशारे पर प्रशासन ने हकरू मईडा के साथ अभद्रता कर उन्हे धक्के देकर परिसर से बाहर निकाला दिया गया। 
    प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के द्वारा भेजा गया है और प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा कर दोषीयो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके हकरू मईडा, पंचायत समिति छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, बीजेपी चुनाव प्रभारी लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा डूंगरपुर ओम पालीवाल, नगर परिषद् उपसभापति महावीर बोहरा, भाजपा कार्यकर्त्ता योगेश जोशी, दीपक भावसार, योगेश दिवाकर, सुबोध मालोत, कन्हैयालाल भोई सहित कई अन्य बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top