गैर मर्दों के साथ सोने का दबाव बनाता था शौहर, इंकार करने पर दे दिया तलाक

0
Translate News:
   मेरठ।। तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े कानून के बाद रोज़ नए-नए हैरतअंगेज मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं उस पर गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाते थे। इंकार करने पर आरोपियों ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद शौहर ने मायके में आकर महिला को तीन तलाक दे दिया। अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोपी शौहर और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्या ये है पूरा मामला
    एसएसपी कार्यालय पहुंची लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक उसका निकाह वर्ष 2012 में मोदी नगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। इस मारपीट के दौरान एक बार महिला का सिर फट गया और उसे गंभीर चोट आई। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वाले उस पर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर कुछ समय पहले ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बावजूद उसका पति अक्सर मोबाइल पर कॉल करके महिला के साथ गालीगलौज करता था। 30 अगस्त को उसका पति उसके मायके में आया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसे तीन बार तलाक बोलकर चला गया। एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top