सिंधिया अपनी ही पार्टी के मंत्रियो को नहीं घुसने देंगे शिवपुरी में, बजाएंगे ईट से ईट

0
Translate News:
- ज्योतिरादित्य को पीसीसी चीफ बनाने की मांग को लेकर सिंधिया समर्थक नेताओं ने दिया शिवपुरी में धरना
- समर्थक नेता बोले- हमारे महाराज को दो पीसीसी की कमान
  शिवपुरी/मध्य्प्रदेश।। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों ने धरना दिया। सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाए। शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर धरना देते वक्त कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस पद के लिए सबसे योग्य है इसलिए ज्योतिरादित्य को मध्य प्रदेश की कमान दी जाए। माधवराव सिंधिया स्मृति न्यास के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर दिया गया। न्यास के पदाधिकारियों ने यह धरना दिया जिसमें अधिकतर लोग सिंधिया निष्ठ नेता इस धरने में शामिल रहे। इस धरना प्रदर्शन में एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने सिंधिया के पक्ष में प्रदर्शन स्थल पर नारेबाजी की और पीसीसी चीफ बनाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं को नहीं घुसने देंगे शिवपुरी में-
   इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और सिंधियानिष्ठ कहे जाने वाले जगमोहन सिंह सेंगर ने धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से चर्चा में साफ कहा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ नहीं बनाया तो वह कांग्रेस की ईट से ईट बजा देंगे और आने वाले समय में कोई मंत्री और कांग्रेस का वरिष्ठ नेता शिवपुरी में प्रवेश नहीं कर पाएगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मांगी गई ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाया जाए।
प्रदेश के कुछ नेता डाल रहे हैं अड़ंगे-
     वहीं युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और सिंधिया समर्थक नेता रामकुमार शर्मा ने कहा कि हमारे महाराज को पहले सीएम नहीं बनाया जबकि इस क्षेत्र से 30 से ज्यादा विधायक निर्वाचित हुए और यह महाराज के दम पर ही चुनकर आए, लेकिन अब पीसीसी बनाने में भी प्रदेश के कुछ नेता अड़ंगा लगा रहे हैं और यह रवैया ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस को खड़ा करने में बड़े महाराज माधवराव सिंधिया और उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का अहम रोल रहा है इसलिए पीसीसी चीफ जल्द से जल्द ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया जाए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top