बिहार में शराबबंदी की खुली पोल, जेडीयू नेता का अर्धनग्न लड़की के साथ शराब पीते वीडियो वायरल....

0
Translate News:
    पटना।। बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां जेडीयू नेता का अर्धनग्न लड़की के साथ शराब पीते वीडियो वायरल वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से बिहार में शराबबंदी की पोल खुल गई है। वीडियो में एक शख्स लड़की के साथ शराब पी रहा है। उस वीडियो में लड़की अर्ध नग्न अवस्था में दिख रही है। 
    वायरल वीडियो में जो शख्स अर्धनग्न लड़की के साथ शराब पीते दिख रहा है वह जेडीयू के प्रखंड स्तर का नेता बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार तस्वीर में जो शख्स दिख रहा है वह वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है।जिसका नाम अंसार आलम बताया जा रहा है।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वीडियो उन्हीं का है
    वहीं आरोपी जेडीयू नेता अंसार आलम ने स्वीकार किया कि वह वीडियो उन्हीं का है।लेकिन शराबबंदी से पहले का है।उन्होंने न्यूज4नेशन से बातचीत में कहा कि विरोधियों ने उनको बदनाम करने के लिए वीडियो को वायरल किय़ा है।अंसार आलम ने स्वीकार किया कि वे जेडीयू से जुड़े हैं लेकिन वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन अभी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top