सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप

0
Translate News:
Image result for gang rape with student ratlamआरोपियों में उसी की कक्षा का छात्र भी शामिल
    रतलाम/मध्यप्रदेश।। सेंट जोसफ कान्वेन्ट स्कूल में पढने वाली एक चौदह वर्षीय बालिका को उसी की कक्षा के छात्र द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गेंग रेप किए जाने के मामला सामने आया है। आरोपियों ने बालिका को उसके फोटो व विडीयो वायरल करने की धमकी देकर उसे बलात्कार का शिकार बनाया।
    पुलिस सूत्रों के अनुसार,कान्वेन्ट स्कूल में पढने वाली चौदह वर्षीय बालिका को उसी की कक्षा में पढने वाले छात्र आराफ खान ने करीब एक महीने पहले अपने मोबाइल में छात्रा को उसी का फोटो दिखाया और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे मिलने को कहने लगा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से रुपए भी लिए। फोटो वायरल होने के डर से बालिका उस की मांग पूरी करने लगी। विगत 9 सितंबर को दोपहर करीब साढे तीन बजे आरोपी आराफ खान ने बालिका को फोन लगाकर कहा कि वह अपने एक दोस्त के साथ उसके घर आ रहा है। आरोपी आराफ खान अपने एक साथी ओजेफ खान को लेकर बालिका के घर पंहुचा। उस समय बालिका घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर दोनो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस बलात्कार के चलते बालिका को ब्लडिंग होने लगी। इस घटना के करीब दस दिन बाद फिर से आरोपी ओजेफ खान ने बालिका को फोन किया और उसे आशीर्वाद होटल बुलाया। आशीर्वाद होटल में उसके साथ फिर से बलात्कार किया। बार बार बलात्कार किए जाने से बालिका की तबियत खराब होने लगी। तब उसने पूरी घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी।
    बालिका के साथ हुए गेंग रैप की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पर आरोपियों के विरुध्द बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top