हवलदार ने काट दिया SDM साहब का 21 हजार का चालान

0
Translate News:
Image result for barabanki me SDM sahab ka 21 hajar kaa chalan kataSDM- अब तुम्हें कौन..?
   बाराबंकी/उत्तर प्रदेश।। यूपी के बाराबंकी में सोमवार को एक अजीब वाकया हो गया. दरअसल सिपाही ने गलती से एसडीएम साहब का ही 21 हजार रुपए का चालान काट दिया. हालांकि बाद में पता चलने पर हवलदार रो-रो कर माफी मांगने लगा.
    उसे देखकर लोगों ने कहा कि यह पावर की वजह से हो रहा है. गौरतलब है कि एसडीएम साहब मोटरसाइकिल पर आगे बॉडीगार्ड को बैठाकर शहर के निरीक्षण पर निकले थे. ऐसे में उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था. और तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस भी पास में नहीं था.
    ऐसे में हवलदार ने झट से 21000 रूपये का चालान थमा दिया. लेकिन जब बॉडीगार्ड ने हवलदार को बताया एसडीएम साहब है, तब माफी मांगने लगा. तब एसडीएम साहब ने हवलदार से कहा कि अब तुम्हें कौन चालान काटने से रोक रहा है?
    तुम्हें सरकार ने यह हक दिया है, तुम सिर्फ मेरा ही नहीं प्रधानमंत्री का भी चालान काट सकते हो. अपनी ड्यूटी पूरी तरीके से करो. इतना सुनकर हवलदार के चेहरे पर रौनक आ गई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हवलदार को नौकरी जाने की चिंता होने लग गई थी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top