सब्जी खिलाकर किन्नरों ने युवक को किया बेहोश, फिर काट दिया गुप्तांग

0
Translate News:
   लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक का किन्नरों ने प्राइवेट पार्ट काट डाला। दरअसल, युवक की किन्नरों के साथ जान- पहचान थी, जिसके चलते वह उन्हें रास्ते में मिल गया और उन्हीं की गाड़ी में बैठकर किन्नरों के घर चला गया। यहां उसने आलू- टमाटर की सब्जी खाई।
    जिसको खाने के बाद वह बेहोश हो गया और किन्नरों ने उसका गुप्तांग काट दिया। वहीं जब युवक को होश आया तो वह बिलखता हुआ पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
   मामला थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम का है। यहां अंजनी निवासी एक युवक किसी कार्य से जिला मुख्यालय के किसी शहर आया था। ईशन नदी पुल के पास ओमनी कार में सवार किन्नर खड़े हुए थे।
   युवक की उन किन्नरों से पहले से ही जान- पहचान थी। ऐसे में किन्नरों ने युवक को अपने पास बुला लिया और ओमनी कार में बैठाकर गोला बाजार के आजाद नगर काशीराम आवास कॉलोनी में अपने घर ले गए।
   युवक का आरोप है कि किन्नरों ने अपने घर ले जाकर खाना खाने का दबाव डाला। जान-पहचान होने के कारण वह खाना खाने के लिए राजी हो गया था। किन्नरों ने युवक को आलू टमाटर की सब्जी खिलाई। उसे खाने के बाद युवक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
   पुलिस ने युवक की शिकायत पर 3 किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही तीनों किन्नरों को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top