भाजपा विधायक ने सब इंस्पेक्टर को दी गाली, आडियो हुआ वायरल...

0
Translate News:
    बलिया।। भाजपा विधायक का एक कथित आडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल आडियो बलिया के बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया का बताया जा रहा है। आडियो में भीमपुरा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य को फोन कर मां-बहन की गालियां दी जा रही हैं।
    यही नहीं उन पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए थाने से हटवाने तक की धमकी भी दी गई। इसका आडियो वायरल होने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी है। मामले में दरोगा का कहना है कि घटना एक नवंबर की है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने थानाध्यक्ष के साथ ही एसपी बलिया को भी दे दी है।
    उधर, मामले में विधायक से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले से ही अनभिज्ञता जताई। पूरे मामले के अनुसार बीते 11 जून को एडीजी को पत्र लिखकर विधायक ने दरोगा की शिकायत की कि ये दो साल से थाने पर जमे हुए हैं। पत्र में इन पर भ्रष्टाचार के साथ अन्य आरोप लगाते हुए दूसरे जिले में इनका तबादला कराने की बात कही गई थी।
     इसी बात को लेकर दरोगा ने विधायक के किसी करीबी से शिकायत की उन्हें तो अभी आए डेढ़ साल भी नहीं हुए हैं और विधायक जी ने ऐसी शिकायत की है। इसकी जानकारी विधायक को हुई तो वे भड़क गए। उन्होंने बीते एक नवंबर को दरोगा के नंबर पर काल की और मामले को लेकर पूछताछ करने के दौरान जमकर गालियां दीं।
   विधायक से बात होने के बाद दरोगा ने इसकी शिकायत अपने थानाध्यक्ष से की तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने को कहा। इसके बाद तीन नवंबर को दरोगा एसपी के पास पेश हुए। उन्होंने एसपी को भी पूरे मामले की जानकारी दी।
   हालांकि अभी एसपी की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं वेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया का कहना है कि मेरी ऐसी कोई बात दरोगा से नहीं हुई। ये आडियो फर्जी, भ्रामक और बेबुनियाद है। मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top