डयूटी पर सो रहे थे पुलिसकर्मी, एसएसपी ने सुना दी सजा

0
Translate News:
   डयूटी पर खर्राटे भरना कुछ पुलिसकर्मयों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने उन्हें ऐसी सजा सुनाई जिसे जानकर उनकी नींद फौरन उड़ गई। मामला उतराखंड के हरिद्वार की है। 
    बताया जा रहा है कि हरिद्वार के प्रेमनगर स्थित होटल रीजेंटा में देश के कई राज्यों से आए पीठासीन अधिकारी ठहरे हुए थे। उनकी सुरक्षा के लिए सात पुलिसकर्मियों की डयूटी लगी थी। अचानक एसएसपी अरुण मोहन जोशी आकस्मिक चेकिंग पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पाया कि सुरक्षा में लगे सभी सातो पुलिसकर्मी सोये हुए है। वहीं उनके हथियार भी पास में रखे हुए थे। अचानक एसएसपी को अपने सामने देखकर उनकी आंखों से नींद फुर्र हो गई।
    एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों से पूछा कि क्या उनकी ड्यूटी सोने की है। वहीं उन्होंने एलआईयू के कांस्टेबल संदीप कवि, रायपुर थाने के सिपाही सुनील प्रसाद, क्लेमेंटाउन थाने के सिपाही अमोल राठी और सोहन सिंह को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर डिफॉल्टर परेड में शामिल होने के आदेश दिए।
   वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को तीन दिन तक पुलिस लाइन में रहकर 10-10 किलोमीटर की दौड़ लगाने की सजा सुनाई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top