यहाँ बुर्का पहनकर आने पर लगेगा 250 रुपये का जुर्माना

0
Translate News:
    पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज ने स्टूडेंट्स के लिए एक निर्देश जारी किया है, जिसमें छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. बताया गया है कि सभी छात्रों को शनिवार को छोड़कर हर दिन निर्धारित ड्रेस कोड में कॉलेज आना होगा. स्टूडेंट्स कॉलेज में ‘बुर्का’ नहीं पहन सकते. अगर वह बुर्का पहन कर आते हैं तो उन्हें 250 रुपये का जुर्माना देना होगा. 
    वहीं, जैसे ही इस बारे में छात्राओं को मालूम चला तो उन्होंने इस नियम पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि बुर्के से कॉलेज को क्या दिक्कत हो सकती है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई नियम जबरदस्ती उनपर थोपा जा रहा है.
   इस बारे में कॉलेज के प्राचार्या का कहना है कि यह घोषणा नए सेशन के ओरिएंटेशन के समय ही छात्राओं के सामने की गई थी. ये नियम छात्राओं में एकरूपता लाने के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा कि जो छात्राएं बुर्का पहनकर आना चाहती हैं आएं लेकिन कैंपस में प्रवेश करते ही बुर्का उतार कर क्लास में बैठना होगा. वहीं शनिवार के दिन उन्हें छूट है. उस दिन पर उन पर ड्रेस कोड लागू नहीं होता.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top