Translate News:
तमाम चेतावनियों को दरकिनार कर राखी ने रखा चीन में कदम
चीन में इन दिनों कोरोना वायरस एक महामारी बनता जा रहा है | लेकिन इस बीच अब राखी सावंत चीन पहुंची हैं और वो इस वायरस को खत्म करना चाहती हैं | हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि वो चीन जा रही हैं | इस वीडियो में राखी सावंत फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं | उनके साथ एक और शख्स बैठे दिख रहे हैं जिनसे राखी बात कर रही हैं |
फ्लाइट में राखी को वीडियो बनाते देख एयरहोस्टेस ने उन्हें टोक भी दिया | जिसके बाद राखी को वीडियो बंद करना पड़ा | लेकिन फ्लाइट से उतरते ही एक बार फिर राखी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया इस वीडियो में राखी को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है जहां फ्लाइट से बाहर निकलते सभी यात्री चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं | वीडियो में राखी का कहना है कि वो इस वायरस को खत्म करने जा रही हैं |

