छेड़खानी करने पर महिलाओं ने युवक की सरे राह नंगा कर, कर दी कुटाई

0
Translate News:
छेड़ने की सजा महिलाओं ने मौके पर ही दी युवक को सरे राह कर दिया नंगा फिर लात घूसों से की पिटाई, जैन बाजार अंबाला सिटी की घटना 
   अंबाला।। गुरुवार को अंबाला के जैन मार्केट में उस समय गहमा-गहमी मच गई जब कुछ युवतियों और महिलाओं ने एक युवक को छेड़खानी करते वक्त रंगे हाथों धर दबोचा | इस युवक की आपत्तिजनक हरकत से महिलाएं इस कदर भड़की कि उन्होंने उसे सरे राह नंगा कर दिया | महिलाओं का गुस्सा यही नहीं थमा | उन्होंने इस युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को घटना की सूचना दी | पुलिस मौके पर पहुँचती तब तक महिलाएं इस युवक की अच्छी तरह से खबर ले चुकी थी | राहगीरों ने इस घटना का वीडियों बनाया और इसे वायरल भी कर दिया | 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top