यहां युवाओं को सेक्स करने से रोक रही सरकार, जानिए क्या है वजह

0
Translate News:
    पिछले कुछ सालों में ब्राजील में टीनएज प्रेग्नेंसी रेट के मामले तेजी से बढ़े हैं. यहां की सरकार अपने युवाओं को लेकर काफी परेशानी रहती है. ब्राजील सरकार पिछले कई महीनों से अपने युवाओं को सेक्स के लिए शादी तक इंतजार करने का संदेश दे रही है. 
    लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील में बढ़ रही टीनएज प्रेग्नेंसी को देखते हुए सरकार युवाओं को ‘रुकने, खुद को देखने, किशोरावस्था का आनंद लेने और गर्भवती न होने’ का नया संदेश दे रही है. 
   सरकार ने इस महीने से एक अभियान की शुरुआत की है जिसका नाम है, ‘पहले किशोरावस्था, बाद में गर्भावस्था’. यह अभियान स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार और मानव अधिकार मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है. लोगों तक इस संदेश को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और #allingoodtime के साथ प्रमोट किया जा रहा है. 
    ब्राजील की मानवाधिकार और परिवार मंत्री डामारेस एल्वेस का कहना है कि इन सबका ख्याल किसी अंतर्दृष्टि से नहीं आया है और न ही हमने आवेश में आकर इस तरह का अभियान चला रहे हैं. इन सब चीजों पर पिछले एक साल से बात हो रही है क्योंकि हमें टीनएज प्रेग्नेंसी रेट नीचे लाने की जरूरत है. 
    डामारेस ने कहा, ‘इस मुद्दे पर बात करने के लिए हिम्मत चाहिए, जो हमारे पास है. हम सेक्सुलअल रिलेशन को देर से शुरू करने पर जोर दे रहे हैं. युवाओं के बढ़ते प्रेग्नेंसी के मामलों के बीच इस तरह का अभियान एक अच्छी खबर है.’ 
    पंद्रह साल की इसाबेला ब्रिटो यूथ ग्रूप का हिस्सा हैं. इसाबेला का कहना है, ‘अगर आप शादी से पहले किसी के साथ रिश्ते में हैं तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपको प्रेग्नेंसी या कोई बीमारी हो जाए. इसलिए जरूरी है कि आप ये सारी चीजें अपनी शादी तक बचा कर रखें. 
    हालांकि डामारेस ने इस अभियान को शुरु करते समय ‘संयम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन युवाओं को संयम का सलाह देने वाले फादर नेल्सन जूनियर के ग्रुप के कुछ लोगों ने इस मौके पर कहा, ‘मैंने सेक्स के लिए सही समय तक इंतजार करने का फैसला किया है.’ 
    नेल्सन जूनियर ने कहा, ‘लोगों को इंतजार करने के लिए क्यों नहीं कहा जा सकता? इसके पीछे तर्क है ना कि कोई वैचारिक या धार्मिक बात. उन्होंने कहा कि ब्राजील के लोगों के दिमाग से ये बात दूर करने की जरूरत है कि धर्म से जुड़ी हर बात बुरी है.’ 
    इससे पहले युवाओं को सेक्स के प्रति संयम बरतने की सलाह देने की वजह से डामारेस लेफ्ट पार्टी और आलोचकों के निशाने पर आ गईं थीं. उन्होंने ब्राजील में प्रजनन अधिकारों और यौन शिक्षा के बारे में बहस छेड़ दी थी. 
    लेफ्ट पार्टी और आलोचकों का कहना है कि सेक्स पर संयम का जोर देकर युवाओं को गलत तरीके से सेक्स के बारे में समझाया जा रहा है जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top