कोरोना वायरस से बचने के लिए पी लिया था गोमूत्र, अब जान पर बन आई

0
Translate News:
   कोरोना वायरस का आतंक जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसी तेजी से अफवाहें भी उड़ रही है. झोला छाप डॉक्टर कोरोना वायरस के इलाज के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना कर उनकी जान को खतरे में डाल रहे हैं. वहीं ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो यह दावा कर रहे हैं कि गाय का पेशाब पीने और जिस्म पर गोबर लगाने से कोरोना वायरस ठीक हो जाता है. इसे साबित करने के लिए शनिवार को दिल्ली में एक “गोमूत्र पार्टी” का भी आयोजन हुआ था. बीजेपी के कई नेता भी लोगों को गोमूत्र पीने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे ही दावे से प्रभावित हो कर एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस से बचने के लिए गोमूत्र का सेवन किया, लेकिन ठीक होने के बजाय उसकी जान पर बन आयी. आज वो व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. 
    यह मामला पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम का है. जहां कोरोना वायरस से बचने के लिए शिबू गोड़ाई नामक एक व्यक्ति ने गाय का पेशाब पी लिया. जिससे उसकी तबीयत इतनी खराब हो गयी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 
    अस्पताल की बेड पर लेटे 42 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी शिबू गोड़ाई ने बताया, “टीवी पर मैंने देखा कि बीजेपी के नेता लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए गोमूत्र पिला रहे हैं. बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि इससे कोरोना वायरस ठीक हो जाता है. बंगाल में भी एक व्यकित को कोरोना वायरस हुआ है. इससे डर कर मैने गोमूत्र पी ली. गाय का पेशाब पीते ही गला और सीना बुरी तरह जलने लगा. साथ ही सीने में दर्द भी होने लगा. तेजी से पसीना निकलने लगा था. ऐसा लग रहा था कि अब मैं नहीं बचूंगा. फौरन घरवाले मुझे अस्पताल ले आये, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया.” 
    शिबू गोड़ाई कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर गया था, जहां से उसने 400 मिलीलीटर की गोमूत्र की एक बोतल खरीदी थी. मंगलवार को कोलकाता में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से आक्रांत होने की खबर मिलते ही घबराहट में उसने उस बोतल से थोड़ा सा गोमूत्र पी लिया. बस क्या था, बीमारी से बचने की बजाय जान पर बन आयी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top