जब भाजपा नेत्री ने बीच सड़क पर कर दी सरकारी कर्मचारी से गाली-गलौज

0
Translate News:
    सिंगरौली।। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का एक गाली-गलौच से भरा ऑडियो वायरल होने का मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि एक और भाजपा नेत्री ने कांड कवर दिया। दरसअल सोशल मीडिया पर एक और भाजपा नेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वनकर्मी से गाली-गलौच करती हुई नजर आ रही है। 
    वीडियो मंगलवार का सिंगरौली जिले का है, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्चना वियार वनकर्मी से बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। बताया जा रहा है कि वनकर्मी ने अवैध परिवहन की आशंका पर जांच के लिए रेत से भरे ट्रेक्टर को रोका था। ट्रैक्टर को रोके जाने पर चालक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्चना वियार फोनकर जानकारी दी। थोडी देर बाद अर्चना मौके पर पहुंची और वनकर्मी को जूते चप्पलों से पीटने की धमकी देते हुए गाली गलौज करना शुरु कर दी।इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वही वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top