इलाज़ के बाद दोबारा पॉजिटिव हुए 2 मरीज़, संपर्क में आए लोगो को किया गया क्वारंटाइन

0
Translate News:
Coronavirus in Noida: One more COVID-19 case confirmed; number ...    नोएडा/गौतम बुद्ध नगर।। जिले के दो मरीजों की कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी उन्हें दोबारा संक्रमण हुआ है. उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के ‘जिम्स’ में भर्ती कर लिया गया है. दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है. डॉक्टर इस स्थिति को देखकर असमंजस में हैं. इसके कारणों की जानकारी भी जुटा रहे हैं. दोनों मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है. उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. वहीं, विशेषज्ञ इसके कई कारण मान रहे हैं. जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 1 लाख 6 हजार 819 लोगों की जांच (स्क्रीनिंग) की. इनमें से किसी में भी कोरोनावायरस के प्रभाव के लक्षण नहीं मिले. वहीं, कोरोना के 43 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार को आईं, यह सभी नेगेटिव हैं. 
    लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोविड 19 (COVID-19) के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई. इसके अलावा एक मरीज ‘जिम्स’ में ठीक हुआ. नोएडा के सेक्टर-137 स्थित 21 वर्षीय युवती और सेक्टर-128 का एक युवक दो जांच नेगेटिव आने के बाद भी पॉजिटिव हो गए हैं. दोनों को तीन दिन पहले इलाज के बाद घर भेज दिया गया था. ठीक हुए मरीजों को घर भेजने से पहले तीसरी जांच के लिए एक नमूना लिया जाता है. अगर इसमें मरीज नेगेटिव आता है तो 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना पड़ता है. दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के ‘जिम्स’ में भर्ती कर लिया गया है. दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है. 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top