क्या अब साइलेंट मोड में पैर पसारेगा कोरोना?

0
Translate News:
कुछ पॉजिटिव केस में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे… 
   नई दिल्ली।। देश के कई हिस्सों में 20 अप्रैल से लॉकडाउन की शर्तों में छूट देने की बात सामने आ रही है। लॉकडाउन की शर्तों में ढिलाई देने को लेकर देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रीयो ने कहा कि फिलहाल हमें थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। वही दिल्ली देश की राजधानी है और यहां काफी ज्यादा कोरोना के केसेज हैं. दिल्ली में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर लॉकडाउन में ढिलाई दी गई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। 
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन में राहत नहीं देने का फैसला लिया है। इससे लोगों को परेशानी होगी लेकिन कोरोना से बचने का यही एक कारगर उपाय है. सीएम ने कहा कि एक हफ्ते के बाद एक्सपर्ट्स की राय लेने के बाद हम लॉकडाउन की शर्तों में ढिलाई देने पर विचार कर सकते हैं लेकिन फिलहाल के लिए यह संभव नहीं कि लॉकडाउन में छूट दी जाए। 
    उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी जिले हॉट स्पॉट घोषित हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में हाल ही में 800 के लगभग केस की टेस्ट की रिपोर्ट आई उनमें से 200 के लगभग मरीज पॉसिटिव निकले हैं. इन सभी को पता ही नहीं था की उन्हें कोरोना है, और वे लोग बड़े आराम से बिना किसी भय के इसे लेकर घूम रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आज आदेश दिए हैं कि जो फूड सेंटर में आते हैं उनकी रैपिड टेस्ट कारए जाएं और सभी खाना बांटने वालों के रैपिड टेस्ट हों. आज की डेट में सत्तर से भी अधिक कंटेटमेंट जोन बन गए हैं। जहां पर लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया वहां कोरोना के मामले नहीं आए हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top