कोरोना वॉर के बीच देश की रक्षा के लिए तैयार हैं स्माल आर्म्स फैक्ट्री

0
Translate News:
  कानपुर।। कोरोना जैसी महामारी से जहाँ पूरी दुनिया जूझ रही है। उसके खतरे को देखकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन किया गया है जिसके बाद देश की रक्षा के लिए कई सामाजिक संगठन व संस्थान सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक कारनामा कानपुर की स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री द्वारा भी किया गया आपको बता दें स्मॉल आर्म फैक्ट्री वैसे तो हमेशा देश की रक्षा के लिए नए-नए हथियार बनाती रहती है पर इस बार स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री ने कोरोना से अपने देश की रक्षा के लिए सेनेटाइजर बनाया है। 
    आपको बता दें कोरोना जैसी महामारी से आज पूरी दुनिया जूझ रही है और इस महामारी से बचने के लिए हर देश अलग अलग तरकीब निकाल रहे हैं पर अभी तक इस महामारी से बचने का केवल और केवल कुछ उपाय हैं जैसे सोशल डिस्टेंस व माक्स और सेनेटाइजर जिसके बाद पूरे भारत में माक्स व सेनेटाइजर की कालाबाजारी होने लगी और मार्केट में सेनेटाइजर की काफी किल्लत हुई है जिसके बाद से मार्केट में सेनेटाइजर की कीमतों में काफी बढ़ाओ हुआ है कोरोना जैसी महामारी को देखकर स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री ने हथियारों की जगह सैनिटाइजर बनाया है जिसके इस्तेमाल से देश के लोग कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं और यह सेनेटाइजर दूसरे सेनेटाइजर के मुकाबले काफी सस्ता होगा। कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री के महाप्रबंधक ए० के० मौर्य के दिशा निर्देश में यह कार्य तुषार त्रिपाठी अपर महाप्रबंधक,अमित कुमार यादव उप महाप्रबंधक,छबिलाल यादव एवं जे के सिरवानी,प्रशांत श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार व राधेश्याम यादव आदि लोगों ने सैनिटाइजर बनाने का कार्य पूर्ण किया है। 
    सैनिटाइजर को महाप्रबंधक के निर्देश अनुसार ओ० एच० ए० कम्बाइंड हॉस्पिटल,ओ०आई०एफ० एवं आयुध निर्माणी कानपुर,आयुध उपस्कर फैक्ट्री,आयुध पैराशूट फैक्ट्री एवं जिलाधिकारी कानपुर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को भी निशुल्क वितरित किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top