Breaking News
Loading...

लॉकडाउन रहेगा याद, दूल्हा एक्टिवा पर शादी करने पंहुचा लड़की के घर

0
  मोगा के रहने वाले अरुण कुमार ने लॉकडाउन के बीच एक अनोखी मिसाल क़ायम कर दी। जानकारी अनुसार अरुण कुमार कुछ दिनों पूर्व अपनी पत्नी को एक्टिवा स्कूटर पर ही शादी करके वापस अपने घर परवाना नगर ले आये और रस्ते में लोग उसको खड़े-खड़े ही देखते ही रह गए। 
   दूल्हा बने अरुण कुमार ने बताया की लॉकडाउन में कर्फ्यू को देखते हुए उसने सरकार का साथ दिया और बगैर लोगो का जमावड़ा किये हुए अपनी एक्टिवा स्कूटर पर ही बैठ कर वह अपनी होने वाली पत्नी के घर बारात लेकर गया और उन्होंने बताया की हमने सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा है और शादी में पांच लोग ही गए थे। उन्होंने बताया की इस शादी से उनका और लड़की के परिवार का कोई भी नाजायज खर्चा नहीं हुआ है।
    उन्होंने कहा कि यदि वह शादी में बारात लेकर जाते तो बहुत फालतू खर्चा होता अरुण ने बताया की मै लोगो को सन्देश देना चाहता हु की लोग भी उनकी तरह आगे आये और नाजायज खर्चे से बचे। हालांकि उन्होंने लॉकडाउन को देखते हुए शादी के लिए बाकायदा परमिशन भी ली थी। वही इस सादे समारोह में हुई इस शादी से अरुण और उनका परिवार भी बहुत खुश बताया जा रहा है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)