लॉकडाउन के बीच पुलिस ने बाॅर्डर पर ही कराई युवक-युवती की शादी

0
Translate News:
  काशीपुर।। लाॅकडाउन के दौरान पैगा चौकी पुलिस उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बाॅर्डर पर युवक-युवती की शादी करवा दी।  
    बता दें कि थाना मूंडापांडे निवासी विक्रम सिंह का ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी नेहा से विवाह तय हुआ था। रविवार को विक्रम अपनी बहन को साथ लेकर शादी करने काशीपुर पहुंचा। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को पैगा चौकी पुलिस ने बाॅर्डर पर ही रोक लिया। जांच में पता चला कि दूल्हा पक्ष के पास जिला प्रशासन की अनुमति है लेकिन दुल्हन पक्ष के पास प्रशासन की कोई अनुमति नहीं है। इस पर चौकी इंचार्ज अशोक सिंह फर्तियाल ने बारात को बाॅर्डर पर ही रोककर दुल्हन पक्ष को भी वहीं बुला लिया। 
   दुल्हन के साथ उसकी मां इंद्रवती, भाई राजकुमार व चचेरा भाई धीरज कुमार चेक पोस्ट पर पहुंच गए। इधर पंडित को भी महुआखेड़ा गंज से बुलाया गया। वहीं पर टेंट लगवा दिये गये। पुलिस ने वहीं पर वर-वधु पक्ष के पांच लोगों के बीच पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया। इसके बाद विवाहिता नेहा अपने पति विक्रम के साथ ससुराल चली गई। पूरी शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। पुलिस द्वारा उठाये गये इस कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है। विदित हो कि दुल्हन नेहा के पिता जगत सिंह की 12 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top