इस प्यार को क्या नाम दे, अपूर्व और सिद्धांत ने 13 साल तक छिपाए समलैंगिक संबंध

0
Translate News:
अब पार्टनर के साथ मुंबई में खरीदा नया घर
   अलीगढ़।। अलीगढ़ के फिल्म लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी ने आखिरकार अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ मिलकर मुंबई में घर खरीद लिया है। अपूर्व ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिद्धांत के साथ अपने समलैंगिक संबंधों को 13 साल तक छिपाकर रखा। वो सिद्धांत को अपना कजिन बताकर मुंबई में किराए के घरों में रहते थे। 
   अपूर्व ने अपने ट्वीट में लिखा है, ’13 साल तक हम एक- दूसरे को कजिन बताकर किराए पर घर लिया करते थे। हमें बताया गया था कि अपनी रिश्ते पर परदा डाले रखो ताकि पड़ोसियों को यह पता न चले कि आप क्या हो।’ 
   अपूर्व ने अपने नए घर की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘हमने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। अब हम खुद जाकर पड़ोसियों को बता रहे हैं कि हम पार्टनर्स हैं। यह वक्त है जब LGBTQ परिवारों को भी सामान्य तरीके से अपनाया जाए।’ 
   इस ट्वीट के साथ अपूर्व ने अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर की मुख्य दरवाजे की तस्वीर पोस्ट की है। इस दरवाजे पर एक नेम प्लेट लगी है, जिसपर अपूर्व और सिद्धांत लिखा हुआ है। अपूर्व की इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
   अपूर्व एक मशहूर एडीटर हैं और उन्होंने सत्या, शाहिद, मेड इन हैवन और अलीगढ़ जैसी फिल्मों की एडीटिंग की है। फिल्म स्निप के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुस्कार मिल चुका है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top