Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips दारोगा को अंडरवियर और बनियान में अपनी ही पत्नी के साथ देख सिपाही के उड़े होश
Headline News
Loading...

Ads Area

दारोगा को अंडरवियर और बनियान में अपनी ही पत्नी के साथ देख सिपाही के उड़े होश

    आगरा।। कानपुर जिले में तैनात एक सिपाही ने आज आगरा जिले में उस वक़्त हंगामा मचा दिया, जब उसने अपनी पत्नी को एक दारोगा के साथ कमरे में पकड़ लिया। दरअसल, महिला पुलिसकर्मी को कमरे में दरोगा के साथ देखकर सिपाही ने हंगामा कर दिया। सिपाही ने दोनों के बीच घनिष्ठ संबंधों का आरोप लगाया। सिपाही पति ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस काे बुला लिया। जिसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले गई।
    जानकारी के मुताबिक, 2015 बैच का सिपाही कानपुर नगर में एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। उसकी चार महीने पहले महिला पुलिसकर्मी से शादी हुई। महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में आगरा में तैनात है। इससे पहले वह औरेया में तैनात थी। वहीं पर आरोपी दारोगा भी तैनात रहा है। दारोगा वहां एसओ भी रह चुका है। वर्तमान में उसका ट्रांसफर मेरठ जोन में हो गया है।
   सिपाही ने बताया कि उसकी पत्नी उससे सीधे मुंह बात नहीं करती थी। दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। जब छानबीन की तो पता चला कि एक दरोगा से पत्नी के प्रेम संबंध हैं। जिस पर सिपाही ने ठान लिया कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ेगा। जिसके चलते सिपाही गुरुवार को आगरा आ गया। उसे यह नहीं पता था कि पत्नी आगरा में कहां रहती है। उसने पुलिस लाइन में छानबीन की। पता चला कि वह शाहगंज क्षेत्र में किसी गेटबंद कॉलोनी में रहती है।
   वह शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंच गया और परेड ग्राउंड के पास छिप गया। परेड खत्म होने के बाद जब उसकी पत्नी अपने घर जाने लगी तो सिपाही ने उसका पीछा किया। शाहगंज क्षेत्र स्थित कॉलोनी में पहुंच गया। पत्नी घर में चली गई। सिपाही जब अंदर गया तो दारोगा वहां अंडरवियर और बनियान पहने बैठा हुआ था। सिपाही को देखकर पत्नी के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। महिला पुलिसकर्मी और दारोगा ने मिलकर सिपाही को पीटा भी। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। 
    मौके पर पहुंची पीआरवी को महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि दारोगा से उसके पारिवारिक संबंध हैं। दोनों परिवारों का एक दूसरे के यहां आना-जाना है। उसके पिता ने एक लाख रुपये दारोगा को दिए थे। वह यह रकम उसे देने के लिए आए थे। वहीं सिपाही का कहना है कि उसकी जान को खतरा है। दरोगा पूर्व में एसओजी में रहा है। उसे हत्या की धमकी दे चुका है। मामले में पुलिस तीनों को थाने ले आई है।

Post a Comment

0 Comments