ये प्यार है : पति की मौत के डिप्रेशन में युवती मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी

0
Translate News:
   इन्दौर।। पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में आई एक युवती बहुमंजिला मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. उसे गम्भीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और दो दिन पहले उसके पति की एक हादसे में मौत हो गई थी.
    विजयनगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर एबी रोड स्थित सी-21 मॉल की है. एक युवती मॉल की तीसरी मंजिल में पहुंची और कूदने की कोशिश करने लगी. मॉल के नीचे खड़े कर्मचारी और लोगों ने यह देखा तो युवती को नीचे उतरने के लिए कहा. दो कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए उपर भागे, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी.
    युवती बुरी तरह घायल हो गई. उसे तत्काल मॉल के कर्मचारी एलआईजी चौराहे स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचें. युवती के बैग से एक नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि उसका भी अंतिम संस्कार वही किया जाए, जहां उसके पति का किया गया है.
    बैग से युवती के पिता का नम्बर भी मिला. पुलिस ने पिता को फोन लगाया और इस घटना की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया. पिता ने बताया कि वे हरियाणा के रहने वाले है. बेटी की 15 दिन पहले उज्जैन में शादी हुई थी.
    उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उसके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वे बेटी को अपने साथ ले जाने आए थे. सुबह दो गाड़ियों में वे एयरपोर्ट के लिए निकले थे. एक गाड़ी में बेटी थी. वह जूस पीने का कहा कर रुक गई. वे लोग एयरपोर्ट पहुंच गए. पिता ने बताया कि बेटी पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top