Headline
Loading latest headlines...

भारत में ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

0
Translate Post:
हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर
    नई दिल्ली।। कोरोना से संक्रमित होने पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इलाज़ में जिस दवा का इस्तेमाल हुआ था उस दवा बनाने वाली कंपनी रॉश इंडिया को कोरोना मरीजों के इलाज में एंटीबॉडी कॉकटेल के भारत में भी इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है। अमेरिका और यूरोप में पहले से ही इस कॉकटेल का कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रहा है। अब भारत सरकार ने भी इसके इमर्जेंसी यूज की इजाजत दे दी है। 
    सेन्ट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने रॉश इंडिया को इस कॉकटेल के इमर्जेंसी यूज की इजाजत दी है। एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल सिर्फ हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज में ही हो सकेगा।
   रॉश इंडिया ने एक बयान में बताया कि भारत में कासिरिविम्ब और इमदेवमब एंटीबॉडी के मिश्रण का इस्तेमाल करने की अनुमति अमेरिका में ईयूए के लिए जमा आंकड़ों व यूरोपीय संघ के मानव पर चिकित्सा उत्पाद के इस्तेमाल की समिति (सीएचएमपी) के वैज्ञानिकों की राय के आधार पर मिली है।
   कंपनी ने बताया, ‘आपात इस्तेमाल प्राधिकार प्राप्त होने के बाद रॉश इसका वैश्विक उत्पादकों से आयात कर भारत में रणनीतिक साझेदार सिपला के जरिए वितरित कर सकती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)