Translate Post:
इतिहास की वो क्रूर रानी कौन थी जो संबंध बनाने के बाद आशिक को जिंदा जला कर मार देती थी?
जैसा कि हम सब जानते है कि इतिहास में कई ऐसे राजा महाराजा रहे हैं जिनके शासन और शासन करने के तरीके को आज भी याद किया जाता है और कई अनोखे किस्से भी सुनने को मिलते हैं। कई राजा बेहद दयालु थे तो कई बेहद क्रूर थे। लेकिन राजा ही नहीं, इन सब में रानियां भी पीछे नहीं थी।
आज हम आपको इतिहास की एक ऐसी ही रानी एनजिंगा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अपना एक अलग ही शौक था और उसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे।
आपको बतादें कि एनजिंगा एमबांदी बेहद शातिर थी। उसका युद्ध कौशल भी जबरदस्त था। हालाकिं कई लोग उसके शासन को पसंद करते थे लेकिन कई लोगों के अनुसार वह बेहद क्रूर थी।
सत्ता के लालच में उसने अपने भाई को जान से मरवा दिया था और खुद वहां की महारानी बन गई थी। ये रानी अपने आशिकों के साथ भी संबंध बना कर उन्हें जिंदा जला कर मार देती थी।
वह कई पुरुषों को अपनी कैद में रखती थी और लड़कियों की तरह उन्हें कपडे पहनने को देती थी। इतना ही नहीं, वह अपने आशिकों को संबंध बनाने के बाद जिंदा नहीं छोड़ती थी।
आपको बता दें की वह 2 लोगों को आपस में लड़वाती थी और जब तक कोई एक मर ना जाए तब तक वे लड़ते थे, जो जीत जाता था उसके साथ ये संबंध बनाती थी। उसे भी वह संबंध बना कर मार डालती थी। इस तरह ना तो लड़ाई में जीतने वाला पुरुष जिंदा रह पाता था और ना ही हारने वाला।

