अदार पूनावाला सपरिवार भारत छोड़ लंदन क्यों चले गये?

0
Translate News:
भारत सरकार ने क्यों जाने दिया?
अदार पूनावाला पत्नी बच्चों सहित पहुंचे लंदन, कहा सबसे शक्तिशाली लोगों के दबाव के कारण छोड़ा देश
अदार पूनावाला ‘कोविशील्ड’ बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO Adar Poonawalla लंबे वक्त के लिए गए लंदन, बोले- मिल रही थीं धमकियां
    देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के बीच पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कोविड-19 की वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने लेकर अपने ऊपर भारी दबाव की बात की। उन्होंने कहा कि सब भार उनके सर पड़ रहा जबकि यह काम अकेले के वश का नहीं है।आपको बता दे की पूनावाला को भारत सरकार की तरफ से इसी हफ्ते ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
    अदार पूनावाला को सरकारी सुरक्षा दिए जाने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में पूनावाला ने लंदन के अखबार ‘द टाइम्स’ के साथ बातचीत में कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति की मांग को लेकर भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से कुछ ने उनसे फोन पर उग्रतापूर्वक बातें की हैं।
    सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भारत में ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनिका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। पूनावाला ने कहा कि इस दवाब के चलते ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन आ गए हैं।
   भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार पूनावाला को संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा दी गई। देश में किसी भी जगह उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान उनकी सुरक्षा में होंगे। इनमें 4-5 कमांडों होंगे।
   अदार पूनावाला ने न्यूजपेपर से कहा, ‘मैं यहां (लंदन) तय समय से अधिक रूक रहा हूं, क्योंकि मैं उस स्थिति में वापस नहीं जाना चाहता। सब कुछ मेरे कंधों पर पड़ गया है, लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकता…
   मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहता, जहां आप सिर्फ अपना काम करने की कोशिश कर रहे हों, और सिर्फ इसलिए कि आप हर किसी की जरूरत को पूरा नहीं कर सकते, आप अंदाज नहीं लगा सकते कि बदले में वे क्या करेंगे।’
    सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, ‘लोगों की उम्मीद और उग्रता का स्तर वास्तव में अभूतपूर्व है। यह बहुत अधिक है। सभी को लगता है कि उन्हें वैक्सीन मिलनी चाहिए। वे समझ नहीं सकते कि उनसे पहले किसी और को यह क्यों मिलनी चाहिए।’ उन्होंने इंटरव्यू में संकेत दिया कि उनकी लंदन यात्रा भारत के बाहर वैक्सीन निर्माण बढ़ाने की व्यावसायिक योजनाओं से भी जुड़ी हुई है और लंदन उनकी पसंद में शामिल हो सकता है।
    जब उनसे भारत के बाहर वैक्सीन उत्पादन के ठिकानों के बारे में पूछा गया, तो अदार पूनावाला ने कहा, ‘अगले कुछ दिनों में एक घोषणा होने जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘हम वास्तव में सभी की मदद के लिए हांफ रहे हैं।’ पूनावाला ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भगवान को भी अंदाज होगा कि हालात इतने खराब होने वाले हैं।’
कब तक यहां रहूंगा, मुझे नहीं पता'
    अदार पूनावाला ने मुनाफाखोरी के आरोप को ‘पूरी तरह से गलत’ बताया और कहा कि कोविशील्ड अभी भी ‘दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन’ है। पूनावाला ने कहा, ‘हमने कुछ भी गलत या मुनाफाखोरी नहीं की है। मैं प्रतीक्षा करूंगा कि इतिहास हमारे साथ न्याय करे।’
भारत से बाहर ले जाएंगे वैक्सीन बनाने का सेंटर?
    अदार पूनावाला ने संकेत दिया वो वैक्सीन बनाने का सेंटर भारत से बाहर भी ले जा सकते हैं. इसमें से ब्रिटेन भी वो जगह हो सकती है. जहां वो वैक्सीन उत्पादन केंद्र स्थापित कर सकते हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top