मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड में ऐसा क्या छपवाया की कुछ कट्टरपंथी नाराज़ हो गए

0
Translate News:
कार्ड को देखकर हर कोई करने लगा तारीफ, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
    गुना/मध्य प्रदेश।।। मध्य प्रदेश के गुना में सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। जी हां यहां एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्रिका पर "ईश्वर-अल्लाह के नाम से हर काम का आगाज करता हूं, उन्हीं पर है भरोसा, उन्हीं पर नाज करता हूं" छपवाया हैं। 
   जानकारी अनुसार गुना जिले में रहने वाले यूसुफ खां ने शादी के कार्ड पर एक तरफ हिंदुओं के प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश तो दूसरी तरफ 786 अंकित करवाया है। बता दें कि गुना जिले की कुंभराज तहसील के मृगवास कस्बा निवासी यूसुफ खां ने अपने हिंदू मित्रों को देने के लिए जो शादी के कार्ड छपवाएं है, उस पर श्री गणेशाय नम: और मंगल परिणयोत्सव लिखवाया है जबकि मुस्लिम रिश्तेदारों के लिए उर्दू भाषा वाले कार्ड भी छपवाएं गए है। अब यह शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ लोग लड़की वालों पर रिश्ता तोडऩे का ड़ाल रहे दबाव 
     यूसुफ का कहना हैं कि जब बादल भेदभाव नहीं करता, वो हिंदू और मुस्लिम दोनों ही बस्तियों में पानी बरसाता है तो हम इंसानों में भेदभाव कहां से आ गया? हालांकि साम्प्रदायिक सद्भाव के रास्ते पर चल रहे युसूफ का सफर इतना आसान भी नहीं है। 
    उनका कहना हैं कि जबसे यह कार्ड उन्होंने बांटना शुरु किया कुछ रिश्तेदारों का दबाव आ रहा है। कई लोगों ने लड़की वालों पर भी रिश्ता तोडऩे का दबाव बनाया है। ऐसे में उन्होंने एक अच्छा काम किया है, अब आगे अल्लाह की मर्जी।
विधायक लगाती है भाईदूज पर तिलक  
   कस्बे की विधायक रहीं ममता मीणा भाईदूज पर उन्हें तिलक लगाती हैं। उनकी पत्नि हर साल मीणा समुदाय के कई पुरुषों को राखी बांधती हैं। उनके आसपास के 40-50 हिंदू परिवारों से नाता है।
पिता रामायण कुरान दोनों पढ़ते थे 
    बुधवार को बड़े धूमधाम से इरफान दूल्हा बनकर निकाह करने के लिए पहुंचे। जहां हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शामिल हुए। यूसुफ खां का कहना है कि बचपन में उन्होंने गांव के गायत्री मंदिर में पढ़ाई की, तो पिता हुस्न खां रामायण और कुरान दोनों ही पढ़ते थे। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्ड वितरित किए है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top