अंग्रेजी कैसे सीखे?
Headline News
Loading...

Ads Area

अंग्रेजी कैसे सीखे?

   English सीखने के लिए सबसे पहले तो आप अपने phone से Pubg, Tiktok, Messenger, Like, Facebook, जैसी apps को uninstall करके Google Translate, Hinkhoj Dictionary, Duolingo जैसी apps को install करें और यदि कर लिया हो तो आगे पढ़ें। 
   English सीखने के लिए सबसे पहले तो dictionary का इस्तेमाल कीजिए, हर दिन 5 words याद कीजिए, उन्हें रटना नहीं है। कोशिश करें कि, उन 5 शब्दों का प्रयोग प्रतिदिन बोलचाल की भाषा के तौर पर इस्तेमाल करें। यह सीखने का पहला चरण हैं।
दूसरा चरण हैं
English के Sentences पढ़ना- कोई भी english की book उठा लीजिए और हर दिन मात्र 10 min ईमानदारी से पढ़िए।
   अब आप sentence में जितने भी नए words पढ़ रहे हैं, यानी ऐसे words जिनको आपने पहले कभी नहीं पढ़ा और जिनका आप अर्थ नहीं जानते, एक register में वह word उसका pronunciation यानि उच्चारण और अर्थ dictionary से या google translate से पता कर लिख लीजिए। इस तरह आप अपनी personal dictionary भी तैयार कर रहे हैं, जो कि बेहद important है। इसके जरिए आपको वे शब्द आसानी से मिल जाएंगे, जिनकी आपको अधिक जरूरत पड़ती है।
   आप एक बार में पूरी dictionary नहीं रट सकते, पर सर्वाधिक जरूरत वाले शब्द जरूर सीख सकते हैं। अपने आस पास कोई ही english का word नजर आए तो उसका हिंदी अर्थ पता करने की कोशिश करें।
   जैसे Avengers जो कि दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है, इस word का meaning होता है, बदला लेने वाले। यह plural word है, अर्थात बहुवचन।
    Avenge का अर्थ है, बदला लेना। यह एक verb यानि क्रिया है, इसमें -er suffix जोड़ी गयी है, यानि प्रत्यय। कुछ verbs में er suffix जोड़कर noun बनाते हैं, इस तरह बदला लेने वाला के लिए english word बन गया, Avenger और अंत मे s जोड़ कर Singular को plural में बदल दिया।
   हमने यह कुछ ही नियम बताए हैं, जो आपको ध्यान रखने होंगे, ऐसे बहुत से नियम हैं, जो आपको सीखने के दौरान मालूम होते जायेंगे, बशर्ते आप उन पर गौर करें।
तीसरा चरण है- English sentences को सुनना।
   Youtube पर कई famous people की speeches आपको मिल जाएंगी। उन्हें ध्यानपूर्वक सुने और समझें कि, एक native speaker words को किस तरह बोलता है। सुनना भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। जब आप यह इतना basic कर लेंगे, तो आपकी english 50% तो complete हो ही जाएगी।
   अब आप English grammar के rules सीखने, tense आदि के rules समझने और sentence कैसे जमाते हैं, के लिए तैयार हैं।
   Rules सीखने से ज्यादा जरूरी english में सही pronunciation और spelling हैं, अगर आप प्रार्थना वाले PRAY की spelling को PREY इस तरह लिखते हैं, तो आपके सिर्फ एक Letter की गलती से उस word का अर्थ शिकार करना हो जाएगा।
   English में कई सारे ऐसे words मिल जाएंगे, जिनका उच्चारण लगभग एक सा होता है, पर अर्थ और spelling अलग अलग होती है, जैसे:-
इन्हें पढ़ लीजिए और अपनी vocabulary मजबूत कर लीजिए।

Post a Comment

0 Comments