क्या छिपकली में जहर पाया जाता है?
Headline News
Loading...

Ads Area

क्या छिपकली में जहर पाया जाता है?

छिपकलियों को लेकर लोंगों में तरह तरह की भ्रांतियां हैं। अतः उनका पूर्ण विवरण आवश्यक है।
छिपकली किसे कहते हैं?
   छिपकली रेप्टाइल ग्रुप का (सांप, गिरगिट आदि अन्य जीवों का समूह) जीव है जिसे आर्डर स्क्वैमाटा (Order: Squamata) के अंतर्गत रखा गया है। अधिकांशतः छिपकलियों के चार पैर, छेद रूपी बाहरी कान, घूमने में सक्षम आँख की पुतलियां, व छरहरे शरीर के अंत मे पूँछ इन्हें अन्य रेप्टाइल जंतुओं से भिन्न बनाती है।
कितने तरह की छिपकलिया :
   विश्व में छिपकलियों की करीब 5000 जातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें इगुआना, गिरगिट, घरेलू छिपकली, गिला मोनेस्ट्रर, मानीटर और स्किनक्श आदि शामिल हैं। अमेरिका के सैंडियागो शहर में छिपकलियों का विशेष चिड़ियाघर है, जहां विश्व भर की छिपकलियों की विभिन्न प्रजातियों देखने को मिल जाती हैं।
छिपकलियों का आकार और प्रकार:
    सबसे बड़ी छिपकली "कोमोडों ड्रैगन" (Varanus komodoensis) होती है जिसकी लंबाई करीब 10 फुट होती है और वजन करीब 80 किलोग्राम तक का होता है। इसी तरह सबसे छोटी छिपकली "ड्वार्फ गेको" (Sphaerodactylus ariasae) है, जो मात्र आधे इंच की और 120 मिलीग्राम वजन की ही होती है। ये जीवित या मुर्दा कीट पतंगों तथा अन्य छोटे बड़े जानवरों को खाती हैं। अधिकांश के मुँह, लार आदि में खतरनाक जीवाणुओं का बास होता है।
क्या सभी छिपकलियों विषैली होती हैं?
   नहीं, अधिकांश छिपकलियां विषहीन होती हैं। केवल "हेलोडेरमा" (heloderma), जिसे "गिला मोनेस्ट्रर" (gila monster) भी कहते है, ही जहरीली होती हैं।
घरेलू छिपकली:
   हम अधिकतर इसी घरेलू छिपकली के ही संपर्क में आते हैं। ये स्वभाव से रात्रिचर, 3 से 6 इंच लम्बाई की होती है, जो दिन में किसी अंधेरी जगह में छिप जाती है। ये गर्मियों और बरसात में एक्टिव होती है व शीत ऋतु आने पर सुशुप्तावस्था में चली जाती हैं। छोटे कीड़े मकोड़े इनका भोजन होते हैं। इनका जीवन करीब 5 साल का होता है।
क्या घरेलू छिपकली में विष होता है?
    ये विषहीन होती हैं। आकार में छोटी छिपकलियां मनुष्यों के लिए कोई समस्या नहीं होती, परन्तु बड़े आकार की छिपकली यदा कदा विपरीत परिस्थितियों में पड़ कर मनुष्यों को काट सकती है।
अंडों से निकलते छिपकली के बच्चे
    प्रकृति में छिपकलियों के बहुत शत्रु होते है। इनसे बचने के लिए छिपकलियों के पास अनेक अस्त्र होते हैं और काटना उनमें से मुख्य है। इसके चलते कभी कभी प्रतिरक्षा में ये मनुष्यों को भी काट लेती हैं। घरेलू व बागों में मिलने वाली छिपकलियों का काटना हानिकर नहीं होता है। ये जहरीली नहीं होती हैं। हाँ, इनके काटने पर दर्द अवश्य होता है।
क्या घरेलू छिपकली हमारी शत्रु हैं?
   नहीं। विपरीत इसके ये हमारी मित्र होती हैं। घर के छोटे मोटे कीट पतंगो को खा कर ये हमारे घरों की साफ रखती हैं। इन्हें घरों में आकर्षित करने हेतु कहीं कहीं लोग विशेष प्रयत्न करते हैं।

Post a Comment

0 Comments