आश्रम में आने वाले को खुद चाय बना कर पिलाते हैं बाबा, करोड़ो का मुआवज़ा समाजिक सरोकार में लगाया

0
Translate News:
क्या आज के भारत में कोई महान जीवित संत हैं?
Sant Siyaram Baba
  खरगोन/मध्य प्रदेश।। इनसे मिलिए ये हैं संत सियाराम बाबा जो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भट्याण गाँव में नर्मदा नदी के तट पर रहते हैं। मात्र एक सफ़ेद अंगवस्त्र धारण करने वाले इस बाबा के विषय में लोगो को ज्यादा जानकारी नहीं है। 
   लोगो का कहना है कि बाबा यहाँ आज से 50–60 साल पहले यहाँ आये थे और फिर यहीं बस गए। इनके वास्तविक उम्र कि जानकारी यूँ तो किसी को नहीं है लेकिन लोग यह अनुमान लगाते हैं कि उनकी उम्र 90–110 वर्ष के बीच होगी। 
Sant Siyaram Baba
   यह बाबा भगवान् श्री राम के परम भक्त हैं, जिनके मुख पर हमेशा राम राम का नाम होता है। इनके गुरु के विषय में तो कोई नहीं जानता लेकिन सभी ने इन्हें कठिन साधना और तप का जीवन जीते देखा है। नर्मदा नदी में बाढ़ आने पर यह मंदिर में राम चरित मानस का पाठ करते हैं। 
   इनके आश्रम में आने वाले लोगो को यह खुद चाय बनाकर पिलाते हैं। जब लोग इन्हें कुछ दान देने या किसी तरह से आर्थिक सहायता कि कोशिश करते हैं तब यह मना कर देते हैं। यह लोगो से बस दस रुपये लेते हैं ताकि इन पैसों से वो आगे भी लोगो को चाय पिलाते रहें। 
Sant Siyaram Baba
  हाल ही में बाबा को उनकी एक जमीन के मुआवजे के रूप में 2 करोड़ 57 लाख कि राशि मिली थी जिसे बाबा ने समाजिक सारोकारों के कामों के लिए दान कर दिया। नमन है ऐसी शख्सियत को। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top