केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले दंपती, रोज तय करते है 35 किलोमीटर का सफर

0
Translate News:
केदारनाथ पदयात्री दंपति का उदयपुर में किया गया स्वागत
Bajrang Sena
  उदयपुर/राजस्थान।। केदारनाथ तक पदयात्रा पर निकले अहमदाबाद के दंपति के उदयपुर पहुंचने पर उदियापोल पर राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताते चले की गुजरात के अहमदाबाद से एक दम्पति जिनका नाम पराग भाई डोलरिया एवं उनकी पत्नी साधना डोलरिया बताया जा रहा है वह पैदल ही केदारनाथ की यात्रा पर निकले है।   
हिन्दू धर्म के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा को देखते हुए किया गया स्वागत 
   उक्त दम्पति की हिन्दू धर्म के प्रति प्रगाढ़ श्रद्धा को देखते हुए राजस्थान के उदयपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें विधायक फूल सिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी, बजरंग सेना प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, समिति अध्यक्ष पार्षद गण देवेंद्र साहू, लोकेश कोठारी, हेमंत बोहरा, जिला संयोजक भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ दिलीप सिंह राठौड़, मेवाड़ राजपूत समाज के महेंद्र सिंह चौहान, सिंधी समाज के सुनील कालरा, भोई समाज के नरेंद्र भोई, गुजराती समाज के राजेश भाई मेहता, दिलीप सोनी, ओड समाज से बाबूलाल ओड, साहू समाज श्याम साहू, लोकेश पंचोली, धर्मोत्सव समिति दिनेश मकवाना आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 
सामाजिक समरसता एवं धार्मिकता को बढ़ावा देना है उद्देश्य 
  अहमदाबाद निवासी यह दंपति पराग भाई डोलरिया एवं उनकी पत्नी साधना डोलरिया प्रतिदिन 35 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। इनके सहयोग के रूप में इनके पिता भगवान भाई भी साथ चल रहे हैं। दम्पति का कहना है की उनकी इस केदारनाथ तक की पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष में सामाजिक समरसता का भाव एवं धार्मिकता को बढ़ावा देने का है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top