Headline
Loading latest headlines...

पहले दलदल भरे पानी की पूजा उसके बाद संतान प्राप्ति की मन्नत

0
Translate Post:
इस दलदल की पूजा करने से दूर होते हैं रोग, मिलता है संतान सुख
Daldali Mata
  मंडला/मध्य प्रदेश।। मंडला में एक दलदल की पूजा करने दूर-दूर से लोग आते हैं। माना जाता है कि इस दलदल पर भरे पानी की पूजा करने से सारे रोग दूर हो जाते हैं। साथ ही यहां के मंदिर में मन्नत मांगने से संतान की भी प्राप्ति होती है। 
Daldali Mata
दलदली माता दलदली भूमि से हुई है प्रकट 
  जिले के नैनपुर तहसील के अंतर्गत जेवनारा ग्राम पंचायत में दलदली माता का प्राचीन चमत्कारी मंदिर स्थित है। मंदिर के सामने की अधिकांश भूमि दलदली है, जिस पर पानी भरा हुआ है। लोगों का दावा है दलदली माता इसी स्थान से प्रकट हुई हैं, इसलिए इस सिद्ध स्थान का नाम दलदली माता रखा गया है। लोगों की मानें तो दलदली माता से मन्नत मांगने पर संतान प्राप्ती होती है।
Daldali Mata 
पहले दलदल भरे पानी की पूजा उसके बाद संतान प्राप्ति की मन्नत
   इसके लिए नि:संतान दंपति पहले मंदिर के सामने दलदल भरे पानी की पूजा करते हैं और उसके बाद मंदिर के बगल में पालने के सामने बैठकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर दंपति अपनी संतान के साथ पहुँचते हैं और संतानदायनी दलदली माता पर प्रसाद अपर्ण करते हैं। 
Daldali Mata
  लोगों का ये भी मानना है कि दलदल के ऊपर भरा पानी भी चमत्कारी है और इस पानी को पीने से सभी शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं। संतानदायिनी कहे जाने वाली दलदली माता मंदिर के पुजारी की मानें तो माता का यह स्थान अति प्राचीन है। आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली और दूसरे राज्यों से भी नि:संतान दंपति अपनी मन्नत लेकर माता के मंदिर पहुंचते हैं और उनकी मन्नत पूरी भी होती है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)