Translate Post:
गांधी जयंती पर कांग्रेस और बीजेपी करती है नौटंकी,
आम आदमी पार्टी ने किया पिछोलो झील में सफ़ाई कार्य
उदयपुर/राजस्थान।। गाँधी जयंती पर जहा पूरे देश में कांग्रेस और बीजेपी वाले सिर्फ दिखावे की नौटंकी करने के लिए महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर हार चढ़ा कर इतिश्री कर रहे है वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गाँधी जयंती पर महात्मा गाँधी के आदर्शो का पालन करते दिखे। जी हां गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने झील संरक्षक समिति के सदस्यो के साथ मिलकर चाँद पोल गेट पर पिछोला झील में सफ़ाई कार्य किया। जानकारी अनुसार लोक सभा प्रभारी सुमीत विजय के नेत्रत्व में पार्टी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे चाँद पोल गेट पर इकठठे हुए। वहाँ से चाँद पोल पुलिया से पेदल पुलिया के बीच आप कार्यकर्ताओं ने झील की सफ़ाई की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस जगह पर झील बिल्कुल गंदे नाले के समान नज़र आ रही थी।
संभाग संघटन प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णवत ने निगम पर आरोप लगाया कि उदयपुर को इतनी खूबसूरत विरासत मिली है और आज निगम करोड़ों रुपय खर्च करने के बावजूद उदयपुर की झीलों को साफ़ नहीं कर पा रहा है। सेकडो सफ़ाई कर्मचारी लगा रखे है, लाखों रुपय की सफ़ाई मशीन लगा रखी है किंतु सब खाना पूर्ति हो रही। 25-30 कर्मचारी भी ईमानदारी से काम करे तो झीलें दिखने में गंदी नहीं दिखे।
लोक सभा प्रभारी सुमीत विजय ने बताया गाँधी जी स्वछता प्रेमी थे ऐसे में सफ़ाई कार्य करना उनको सच्चा सम्मान है। विजय ने कहाँ की झीलों में ज़्यादातर कचरा पूजन सामग्री का जिसमें फूल मालाये, लाल कपड़े, नारियल है। लोगों ने प्लास्टिक की थेलियो में बंद कर ये सामग्री डाली हुई है।
वही शहर अध्यक्ष ओम् श्रीमाली ने उदयपुर की जनता से आवहन किया है, कि भारतीय संस्कृति प्रक्रति को देवी देवता मानती आयी है, ऐसे में ईश्वर के नाम पर झीलों को गन्दा करना बहुत बड़ा पाप है। आम आदमी पार्टी ने झील संरक्षक तेज शंकर पालिवाल व नंदकिशोर शर्मा जी के झीलों के प्रति उनके प्रेम और झीलों के संरक्षण के लिए उनके अथक प्रयासों की प्रशंसा की। गाँधी जयंती पर इस सफाई कार्यक्रम में रमेश सेन, राहुल सेनानी, इंदर प्रजापति, पीयूष जोशी, दलपत कुमावत व अन्य कार्यकर्ता ने सहयोग दिया।


