एग्जिट पोल का अनुमान…MCD में बीजेपी को झटका, गुजरात में किला बचाती नजर आई भाजपा!
Headline News
Loading...

Ads Area

एग्जिट पोल का अनुमान…MCD में बीजेपी को झटका, गुजरात में किला बचाती नजर आई भाजपा!

हिमाचल में हलचल! 
2022 vidhansabha election
  हिमाचल प्रदेश के बाद सोमवार को गुजरात में विधानसभा चुनाव भी संपन्न होने वाला है। मतदान खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के रूझान भी आने लगेंगे। अगल-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में लोगों के मूड को जानने की कोशिश की है। ऐसे में हम आपको बताएंगे पोल ऑफ पोल यानी एग्जिट पोल्स का भी पोल।
  गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। हिमाचल में 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि गुजरात में 182 सीटों पर दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले गए। इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वहीं, MCD के लिए मतदान चार दिसंबर को था, इसके परिणाम सात दिसंबर को आएंगे
  इससे पहले एग्जिट पोल के रूझान आ गए हैं। कई एजेंसियों ने सर्वे कर के लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की है। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है सभी एग्जिट पोल का पोल या एग्जिट पोल्स का विश्लेषण, यानि अगर सभी रुझानों को एक साथ रखते हुए जनता के मूड को समझने की कोशिश करें, तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कौन सत्ता पर काबिज हो सकता है। आइए जानते हैं…
गुजरात चुनाव का एग्जिट पोल
  जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को यहां 35 से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं।
  गुजरात विधानसभा चुनावों में टीवी 9 ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा द्वारा 125 से 130 सीटें जीतने का दावा किया है। कांग्रेस को यहां 40 से 50 सीटें मिल सकती है। यहां आम आदमी पार्टी को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। 
  न्यूज 18 न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 132, कांग्रेस ने 38, आप 07 और अन्य के खाते में 05 सीटें जाती दिख रही हैं।
  रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। यहां आम आदमी पार्टी को एक से तीन सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को एक सीट मिल सकती है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव का एग्जिट पोल
  इंडिया न्यूज-जन की बात: 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
  न्यूज 18 का सर्वे: 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 30, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
  जी न्यूज: 35-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 20-25, आम आदमी पार्टी को 0-3 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
  आर भारत: 34-39 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 28-33, आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
  टाइम्स नाउ: भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीटों को अनुमान है।
MCD चुनाव का एग्जिट पोल
  टीवी9-ऑन द स्पॉट: एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को 92-96, आप को 140-150, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।
  इंडिया न्यूज जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 70 से 92, आप को 150 से 175, कांग्रेस को 7 से 4 और अन्य को एक सीटें मिलने का अनुमान है।
  टाइम्स नाऊ ईटीजी के मुताबिक, भाजपा को 84-94, आप को 146-156, कांग्रेस को 6-10 और अन्य 0-4 सीटें मिल सकती है।
  इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से भाजपा को 69 से 91 और आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस तीन से सात सीटों पर सिमटने का अनुमान है।
गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या थे?
  पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था।
हिमाचल प्रदेश में पिछली बार क्या हुआ था?
  हिमाचल में 2017 में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में आई थी। वहीं, कांग्रेस 21 सीटें हासिल करके विपक्ष में बैठी थी। इनके अलावा एक सीट सीपीएम और दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं

Post a Comment

0 Comments