कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है - गुलाबचंद कटारिया
Headline News
Loading...

Ads Area

कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है - गुलाबचंद कटारिया

 चित्तौड़गढ़/राजस्थान।। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भदेसर में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के दिए जनाक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट भदेसर प्रधान सुशीला कुंवर व भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा आदि जन आक्रोश रैली में उपस्थित थे तथा विधानसभा प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवानगी दी।
  
  इस मौके पर एम. के. रिसोर्ट में आयोजित जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता कटारिया ने प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के उद्देश्य के साथ-साथ प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर जमकर घेरा। इशारों-इशारों में कांग्रेस की आपसी कलह पर भी तंज कसा। उन्होनें कहा कि 17 दिसंबर को सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं, इस दौरान जनता ने क्या खोया और क्या पाया? इसका हिसाब रखना जरूरी होता है और उसी के परिपेक्ष में पार्टी द्वारा हर विधानसभा में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के 4 साल के शासनकाल की कमियां गिनाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, जो जिसकी मर्जी आए, वही कर रहा है, उस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। उसी का नतीजा है कि आज सरेआम हत्या की वारदातें हो रही है। इसके उदाहरण देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 2 साल से महिला उत्पीड़न के मामले रिकॉर्ड तोड़ गए और देश में इस मामले में टॉप पर है, जो कि शर्मनाक कहा जा सकता है।
 
  कटारिया ने सचिन पायलट को गद्दार बताए जाने का बिंदु उठाते हुए मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला और अपनी चिर परिचित शैली में सवाल उठाया कि यदि वाकई मुख्यमंत्री मन से पायलट को गद्दार मानते हैं तो उसके साथ उठते बैठते क्यों हैं। उसके पास से अपनी कुर्सी हटा ले या फिर खुद कुर्सी से हट जाए लेकिन मुख्यमंत्री को तो कुर्सी से चिपके रहना है और उसे गद्दार कहेगा? आखिर यह पार्टी है या मजाक। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की कमियों की ओर इशारा करते हुए जनता से जागने का आह्वान किया। विधायक आक्या, सांसद जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। 
  विधायक आक्या ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और गली मोहल्ले में जाएगी तथा जनता को चुनाव से पहले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से रूबरू कराएगी। जनाक्रोश यात्रा विधानसभा क्षेत्र में करीब 400 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल इनाणी ने किया कार्यक्रम का आभार पवन आचार्य मंडल अध्यक्ष ने किया। 

Post a Comment

0 Comments