शराब के अवैध ढाबे को बंद कराने गए पुलिस जवान पर हमला, गंभीर स्थिति में एमजी में भर्ती
Headline News
Loading...

Ads Area

शराब के अवैध ढाबे को बंद कराने गए पुलिस जवान पर हमला, गंभीर स्थिति में एमजी में भर्ती

गंभीर स्थिति में देर रात एमजी में भर्ती
एसपी के आदेश पर क्षेत्र के सभी ढाबे 8:00 बजे बंद करने के दिए गए थे निर्देश 
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। जिले मे अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चुुके है कि वह अब सरेआम पूलिस पर हमला करने से भी नहीं डर रहे है, जहां इस तरह की घटना से लोगो मे दहशत का माहौल है, वही पुलिस का अपराधियो मे पाया जाने वाला डर अब काफूर हो चुका है। जी हां नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक पुलिस जवान जब शराब के अवैध ढाबे को बंद कराने गया, इसी दौरान उस पर कुछ लोगो द्वारा हमला कर दिया गया। 
   
  इस घटना में अंबापुरा थाने पर तैनात कांस्टेबल बिट्ठल कुमार के सिर पर पीछे से वार किया गया है। इस घटना में घायल होने के बाद विट्ठल कुमार को रात करीब 9:00 बजे बाद एमजी में भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारी होने पर डीएसपी सूर्यवीर सिंह के साथ ही थानाधिकारी व अन्य लोग पुलिस जवान के पास पहुंचे और उसकी कुशल क्षेम पूछी है। 
  पुलिस हमले में घायल जवान विट्ठल कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर क्षेत्र के सभी ढाबे 8:00 बजे बंद करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में गेमन पुल के निकट पाडला चौकी के पास एक ढाबे को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह गस्त करते हुए गेमन पुल चला गया। वहां से लौटकर आया कि ढाबा खुला हुआ था ऐसे में उसे बंद करने के लिए कहा और वह बाइक पर बैठ गया। तभी अचानक पीछे से उस पर लट्ठ से वार कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद घायल कॉन्सटेबल द्वारा अपने अधिकारियों को सूचना दी गई उसके बाद उसे उपचार के लिये जिले के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Attack on Constable
लंबे समय से अवैध शराब बेची और परोसी जा रही थी
  बताया जा रहा है जिस ढ़ाबे की यह घटना है, वहां लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची और परोसी जा रही थी। इस ढ़ाबे के पास में पुलिस चौकी भी है और धड़ल्ले से किसी लक्ष्मण नाम के व्यक्ति द्वारा इस ढ़ाबे का संचालन किया जा रहा था। यहां पर शाम को पुलिस जवान पहुंचा उस दौरान कई लोग शराब भी पी रहे थे और खाना भी खा रहे थे। एक बार मना करने के बाद जब दोबारा कांस्टेबल लौटकर आया तो वहां हल्की फुल्की बहस भी हो गई। इसके बाद यह घटना हो गई।
डीएसपी सूर्यवीर के आदेश पर देर रात कार्यवाही शुरू
  जवान के घायल होने की सूचना मिलते ही बांसवाड़ा डीएसपी सूर्यवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल जवान की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद उन्होंने थानाधिकारी गजवीर से अकेले में कुछ देर चर्चा की। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments