BJP नेता के इकलौते बेटे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
Headline News
Loading...

Ads Area

BJP नेता के इकलौते बेटे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

जेल के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में घेरा, सीने में उतार दीं 8 गोलियां
  चित्तौड़गढ़/राजस्थान।।  बीजेपी के बूथ अध्यक्ष रह चुके बापूलाल आंजना के 28 साल के इकलौते बेटे बंटी उर्फ विकास आंजना का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया और 8 गोलियां उसके सीने में उतार दीं। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा का है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है।
Vikas Aanjana
  जानकारी अनुसार, छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के केसुंदा के रहने वाले बंटी के दोस्त ललित प्रजापत की 6 महीने की बेटी की मौत हो गई थी। बंटी शोक जताने अपने दोस्त विकास और देवेंद्र के साथ ललित के घर गया था। ललित से मिलने के बाद वो तीनों एक ही बाइक पर लौट रहे थे। शाम के करीब 5 बजे रास्ते में निंबाहेड़ा जेल के सामने एक बदमाश ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक रुकी बदमाश ने अपनी जेब से बंदूक निकाली। बंदूक देखते ही विकास और देवेंद्र भागकर एक कोने में छिप गए। बंटी बदमाश के सामने अकेला पड़ गया। तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने बंटी को पकड़कर एक कार के सामने गिरा दिया और फायरिंग शुरू कर दी
Vikas Aanjana
भीड़-भाड़ वाले इलाके में वारदात
  तीनों बदमाशों ने बंटी पर 10 से 12 राउंड गोली चलाई। करीब 8 गोली बंटी को लगी। वीडियो में फायरिंग कर 3 बदमाश भागते दिखे फायरिंग के 5 मिनट बाद तक बंटी सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद बंटी के दोनों दोस्त वापस आए और साइबर पुलिस की मदद से उसे हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो चुकी थी। जेल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिस समय ये वारदात हुई, वहां काफी चहल पहल थी। लोग आ-जा रहे थे।
BJP Leader son shoot out
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
  इकलौत बेटे की मौत की खबर लगते ही भाजपा नेता बापूलाल आंजना हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी थे। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। फिलहाल हॉस्पिटल के बाहर 100 से 150 समर्थक और परिवार को लोग बैठे हैं। बंटी इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। शादीशुदा बंटी खुद खेती करता था। उसकी एक साल की बच्ची भी है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन
  निम्बाहेड़ा डिप्टी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। आस-पास सीमा में नाकाबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Post a Comment

0 Comments