यहाँ रातो-रात पूरा गांव धरती की गोद में दफन हो गया
Headline News
Loading...

Ads Area

यहाँ रातो-रात पूरा गांव धरती की गोद में दफन हो गया

आज भी धरती की गोद में दफन है लोदरगढ़ का इतिहास
मिट्टी खोदने पर पुराने बर्तनों के मिलते है अवशेष
लोग तांत्रिक क्रियाओं से सोना निकालने का करते है प्रयास!
  सिरोही/राजस्थान।। राजस्थान के सिरोही जिले के ग्राम पंचायत नया सानवाड़ा क्षेत्र में बसा हुआ प्राचीन व ऐतिहासिक लोदरगढ़ में दबे है कई पौराणिक इतिहास जरूरत है इसके रहस्यों से परदा उठाने की, लोदर नाड़ी के पास स्थित प्राचीन काल में लोदरगढ़ गांव के रहस्य मिट्टी में दफन है। लोदरगढ़ जहां स्थित था वहां की मिट्टी खोदने पर पुराने मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिलते है। 
  स्थानिय ग्रामीण बताते है वर्तमान में लोदरी नाड़ी के पास बने फतेहसिंह महाराज के मंदिर की भूमि के आस-पास लोदरगढ़ गांव हुआ करता था। लेकिन प्राकृतिक आपदा के चलते रातो-रात पूरा गांव धरती की गोद में दफन हो गया। स्थानिय लोग यह भी बताते है फतेहसिंह महाराज ने ही लोदरगढ़ बनाया था। वही सोने की खोज में तांत्रिकों का सहारा लेकर लोग चोरी चुपे उस स्थान पर खुदाई भी करते है। लोदरगढ़ जहां स्थित है उस स्थान पर जगह-जगह खुदाई की हुई देख सकते है। 
 यह कहना मुश्किल होगा की धरती की गोद में दफन सोने को हासिल करने के लिए कितने लोग सफल हुए और कितने लोग असफल लेकिन जहां खुदाई की गई है वहां पर पुराने मिट्टी के बर्तनों के अवशेष जरूर पड़े हुए देख सकते है। खोदे गये गड्ढे से काफी पुराने बर्तनों के अवशेष व ठीकरिया मिले, जो गढ़ के अंदर छिपे इतिहास की संभावनाओं को प्रबल करता है। 
 स्थानिय ग्रामीणों के अनुसार मिले हुए अवशेष लगभग दो हजार वर्ष पुराने है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नही की गई है, ग्रामीणों ने पूर्व से चली आ रही चर्चाओं पर आधारित इसके इतिहास का वर्णन करते है।
धरती की गोद में छुपा है पूरा इतिहास
  लोदरगढ़ में महाराज फतेहसिंह का मंदिर बना हुआ है। दूर-दराज से श्रद्धालु भी महाराज की पूजा करने आते है, मंदिर दरबार में मांगी हुई मुराद पूरी होती है। मंदिर परिसर के आस-पास में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। स्थानिय लोगों का यह भी कहना है रात को कोई भी व्यक्ति उस स्थान पर नही रूकता है।
 स्थानिय लोगों का यह भी कहना है लोदरगढ़ में दिन हो यहां रात कोई भी व्यक्ति अकेला जाने से डरता है, रात के समय में अजीब-अजीब आवाजे आते है। वही दिन के समय में लोदरगढ़ की जगह पर जहरीले सांपों घूमते रहते है, वही जहां यह गांव दफन हुआ था उस स्थानों पर सांपो का डेरा बना हुआ है। तांत्रिक क्रिया के सोना निकालने के प्रायास के काफी सूबत आपको लोदरगढ़ में मिल जायेगें।

Post a Comment

0 Comments