Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने बनाई बर्फ की प्रतिमा, महिलाओ ने भी भाव विभोर हो कर खूब किया नृत्य
Headline News
Loading...

Ads Area

महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने बनाई बर्फ की प्रतिमा, महिलाओ ने भी भाव विभोर हो कर खूब किया नृत्य

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ।    
 पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
 महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जनजातीय जिले बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में भगवान शिव के प्रति लोगो की असीम आस्था देखी गई। दरअसल भोलेनाथ के भक्तों ने इस महाशिवरात्रि को कुछ खास बनाते हुए बर्फ से शिव पार्वती की प्रतिमा निर्मित कर पूजा अर्चना करते हुए भोग धराया गया।  

  जानकारी अनुसार क्षेत्रवासियों द्वारा अपने आराध्य महादेव और माता पार्वती की बर्फ से निर्मित प्रतिमाओं पर नैवेध्य धराते हुए प्रभु की सामूहिक रूप से आरती उतारी गई। वही प्रसाद स्वरूप खीचडी व ठंडी छाछ का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। 
  बताते चले कि बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में स्थित महा लक्ष्मी मंदिर, खोडीयार माता मंदिर के प्रांगण में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति ओर आस्था के साथ मनाया गया, बर्फ से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की प्रतिमाए बनाकर पुजा अर्चना कर आरती का लाभ दर्शनार्थियों द्वारा लिया गया। वहीं प्रसाद स्वरूप खीचडी व ठंडी छाछ भी वितरित की गई। भगवान शिव के इस महापर्व पर ढोल की थाप तथा डीजे पर भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए महिलाओं ने भाव विभोर होते हुए नृत्य भी किया, इस मौके पर सैकड़ों शिव भक्त मौके पर मौजूद रहे। 
शिव भक्ति में लिन हुआं सर्वेश्वर महादेव मंदिर
 वही महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर शिव भक्ति में लिन हुआं छोटी सरवा स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर। जिले के छोटी सरवा स्थित चेतन्य धाम पर भी बर्फ के शिव लिंग बनाकर की पुजा अर्चना कर गांव में  शिव जी की झांकी निकाले जाने के समाचार है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र में पंचदश नाम जुना अखड़ा द्वारा सर्वेश्वर महादेव मंदिर को मठ तथा चेतन्य धाम के नाम से पुकारा जाता है।
  चेतन्य गुरु के बाद उनके शिष्य सुदर्शन भारती भी इस मठ के मठाधीश रहें है। वर्तमान में इस शिवालय व मठ में सुदर्शन भारती के शिष्य लोमस भारती रहते हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटी सरवा के शिव भक्तों ने शिवालय को दुल्हन की तरह सजाते हुए बर्फ के शिलिंग बनाकर पुजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण कर आरती का लाभ लिया। इस अवसर पर देव जोशी, जगदीश आर्य सहित कई शिव भक्त मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments