Headline
Loading latest headlines...

भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख की घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
Translate Post:
कार्यालय से बरामद हुआ 1 करोड़ 70 लाख नगद, 
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने किया गिरफ़्तारी 
   दावणगेरे/कर्नाटक।। कर्नाटक की सरकार भले इस बात का दावा करे कि उसने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का निर्माण कर दिया है। मगर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आज खुद भाजपा विधायक के नौकरशाह बेटे को घुस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर कर्नाटक सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त दावे को खारिज कर दिया है। घुस की रकम भी कोई छोटी मोटी नही बल्कि नगद 40 लाख रिश्वत बरामद हुई है। यही नही सरकारी नौकरशाह के दफ्तर की तलाशी में 1 करोड़ 70 लाख अलग से भी नगद रूप में बरामद किये गए है। गिरफ्तार नौकरशाह प्रशांत मदल भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा का बेटा बताया जा रहा है। 
  जानकारी अनुसार यह गिरफ़्तारी लोकायुक्त अधिकारियों ने की है। प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार करने का दावा भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने किया है और कहा है कि नौकरशाह प्रशांत के दफ्तर से 1 करोड़ 70 लाख रुपयों की नगदी भी बरामद हुई है। लोकायुक्त अधिकारियों ने प्रशांत कुमार मदल को कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के कार्यालय से गिरफ्तार किया है। यह कंपनी ‘मैसूर सैंडल साबुन’ बनाती है।
   लोकायुक्त अधिकारियों ने 2008 बैच के कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार को साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल को खरीदने का सौदा करने के लिए एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। प्रशांत ने कथित तौर पर ठेकेदार से 81 लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद उसने लोकायुक्त से संपर्क किया था। इसके बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। एक वरिष्ठ लोकायुक्त अधिकारी ने कहा कि केएसडीएल के अध्यक्ष विरुपक्षप्पा की ओर से कच्चे माल की खरीद के लिए पैसा लेते हुए शाम कल 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
  लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि प्रशांत कुमार बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखा अधिकारी हैं। उनको केएसडीएल के कार्यालय से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताते चले की केएसडीएल कार्यालय से कम से कम तीन बैग नकदी मिली है। प्रशांत मदल के पिता मदल विरुपक्षप्पा दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से भाजपा विधायक है और मदल विरुपक्षप्पा केएसडीएल के अध्यक्ष हैं।
   

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)