Headline
Loading latest headlines...

कांग्रेस ने स्टांप पेपर पर बीजेपी की मनोनीत नगरपालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर कांग्रेस में शामिल होने का बनाया दबाव

0
Translate Post:

नगरपालिका का रिश्वत कांड, बीजेपी की अध्यक्ष हुई मनोनीत
कांग्रेस पदाधिकारीयों ने खाली स्टांप पेपर पर मनोनीत बीजेपी की नगरपालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर 
कांग्रेस में शामिल होने का बनाया दबाव 
कानोड नगरपालिका में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मनोनीत
  उदयपुर/कानोड़।। कानोड़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष चंदा देवी मीणा तथा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल के भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने के उपरांत गुरुवार देर रात उन्हें निलंबित कर दिया गया था निलंबन के उपरांत गुड्डी बाई मीणा को कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में राज्य सरकार ने मनोनीत किया है गुड्डी बाई मीणा वर्तमान में वार्ड नंबर छः से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद है जैसे ही मीणा को चेयरमैन नियुक्त किया गया उनके घर देर रात बधाई देने वालों का तांता लग गया जिसमें कानोड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामंत्री दिनेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी जी सोनी, पार्षद लोकेश पुरोहित, ऋषभ जैन, युगल किशोर श्रीमाली, शंभू मेघवाल आदि शामिल थे।
 
  भाजपा पार्षद के अध्यक्ष बनने पर कानोड़ नगर पालिका के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था। लेकिन गुड्डी बाई मीणा से कांग्रेस पदाधिकारीयों ने खाली स्टांप पेपर पर इनके हस्ताक्षर करवाकर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव भी बनवाया गया लेकिन अब गुड्डी देवी मीणा अपने खाली स्टांप पेपर को वापस देने की मांग कर रही है जिसके चलते उनके कार्यकाल के लिए लोगों में संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
इनका कहना है-
-मैं भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता हूं तथा भाजपा में रहकर ही नगरपालिका कानोड़ के विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाऊंगी।
-गुड्डी बाई मीणा, कार्यवाहक चेयरमैन नगरपालिका कानोड़
कानोड नगरपालिका में बीजेपी की अध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
  कानोड नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रिश्वत प्रकरण में राज्य सरकार ने शुक्रवार को उनका निलंबन कर दिया है।

  वही निलंबन के बाद देर रात भाजपा की गुड्डी देवी मीणा को कानोड नगरपालिका का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।   
  
  मीणा को भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन बनने पर देर रात कानोड भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, पार्षद लोकेश पुरोहित, ऋषभ जैन, युगल किशोर श्रीमाली, शंभु मेघवाल ने श्रीमती गुड्डी बाई मीणा को देर रात उनके घर जाकर नव मनोनीत अध्यक्षा का स्वागत करते हुए बधाई दी। वही भाजपा के अध्यक्ष के मनोनयन पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त हो गया।



(रिपोर्ट -अभिषेक धींग)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)