आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवम पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित
Headline News
Loading...

Ads Area

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवम पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित

मौके पर पार्टी से जुड़े शहर के कई ख्याति प्राप्त समाजसेवी
  उदयपुर/राजस्थान।। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में आम आदमी पार्टी की उदयपुर इकाई ने अब कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी राजस्थान में जनता की मूलभूत सुविधाओं और भृष्टाचार के मुद्दे पर पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से अपनी ताल ठोकेगी। 
  पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक तथा विनय मिश्रा जी ने जिला लेवल तक कि कार्यकारिणी घोषित कर के चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। इसी बीच राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर के चुनाव की इन तैयारियों में लगे हुए कार्यकर्ताओ का जोश दुगुना कर दिया है।
  राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के साथ ही राज्य में आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार में तेजी आती दिख रही हैं, इसी क्रम में उदयपुर शहर में रविवार को हिरण मगरी स्थित महेश सेवा समिति के सभागार में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मेडिकल विंग डॉक्टर राजीव पंड्या के सम्मान के लिए आयोजित समारोह के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
  इस अवसर पर डॉक्टर पंड्या ने बताया कि पार्टी स्टेट और जिला कार्यकारिणी पहले ही घोषित कर चुकी हैं और अब ब्लॉक लेवल एक ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां शीघ्र ही की जाएंगी। सदस्यता लेने वाले मुख्य लोगों मैं मोहम्मद खलील भूतपूर्व सदर अंजुमन इस्लामी कमिटी, सौरभ असावा युवा उद्यमी, पी के जैन भूतपूर्व एच आर हेड हिंदुस्तान जिंक एवम बी एल चानवाल भूतपूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्दी चंद जी डांगी (राष्ट्रीय अध्यक्ष डांगी समाज के अलावा अन्य कई सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मेडिकल विंग डॉक्टर राजीव पंड्या , जिलाध्यक्ष निर्भयसिंह राठौर, डॉक्टर विभोर गुप्ता, जिला महासचिव ओम प्रकाश श्रीमाली पूर्व भाजपा विधायक एवम वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी देवेंद्र कटारा आदि ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस भी रखी गई जिसमे डॉक्टर पंड्या ने बताया को भाजपा एवम कांग्रेस के प्रमुख लोग हमारे संपर्क मैं हैं एवम समय आने पर उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी। उदयपुर शहर में वार्ड लेवल पर नियुक्तियां शीघ्र ही की जाएंगी एवम यह चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाएगा।
  पार्टी के नेता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि पार्टी स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनकी आवाज को उचित मंच पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह राठौड़ ने बताया की दिल्ली और पंजाब मैं आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कामों को लेकर कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से उदयपुर की जनता के बीच जाएंगे और शहर की जनता से अपील करेंगे कि आगामी चुनावों में पंजाब और दिल्ली में हो रहे काम के नाम आम आदमी पार्टी को समर्थन और आशीर्वाद दें ताकि यही जनहित के कार्य राजस्थान में भी किये जाएं।
  इस सम्मान समारोह में डूंगरपुर के पूर्व भाजपा विधायक एवम वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी देवेंद्र कटारा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समारोह में सर्व समाज के लोगों के साथ भारी संख्या मैं डॉक्टर कम्युनिटी के लोग भी उपस्थित रहे एवम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सी पी चित्तौड़ा द्वारा बनाई गई अंबेडकर जी की लघु पुस्तिका का विमोचन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments