ACB in Action : भुसावर में 30 हजार की घूस लेते AEn गिरफ्तार

0
Translate News:

पंचायत समिति भुसावर का सहायक अभियंता 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर / भरतपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भरतपुर टीम ने सोमवार को पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता (AEn) गोविंद प्रसाद को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बिल पास करने के एवज में मांगी थी रिश्वत, ACB ने भुसावर AEn को दबोचा

एसीबी के महानिदेशक (पुलिस) गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी संवेदक (ठेकेदार) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि माप पुस्तिका (MB) और कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र (Work Completion Certificate) को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने के बदले सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद द्वारा 30,000 रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी अमित सिंह के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी अधिकारी को रिश्वत राशि लेते ही रंगे हाथों धर दबोचा गया।

एसीबी महानिरीक्षक एस. परिमला के मार्गदर्शन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...
To Top