निकाय चुनाव: करारी हार के बाद BAP में बड़ा फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने पूरी जिला इकाई की बर्खास्त

0
Translate News:

बांसवाड़ा निकाय चुनाव: BAP का 'सूपड़ा साफ', करारी हार के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा एक्शन; बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग

बांसवाड़ा/कुशलगढ़ : बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को तगड़ा झटका दिया है। चुनाव में BAP का पूरी तरह 'सूपड़ा साफ' हो गया और पार्टी अपना खाता तक खोलने में नाकाम रही। नगर परिषद बांसवाड़ा और नगर पालिका क्षेत्रों में मिली इस करारी हार के बाद BAP के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बेहद कड़ा और बड़ा एक्शन लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा फैसला, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग

निकाय चुनाव में पार्टी के इस बेहद निराशाजनक प्रदर्शन को राष्ट्रीय नेतृत्व ने बेहद गंभीरता से लिया है। BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बांसवाड़ा जिले के सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त (बखास्त) कर दिया है।

आपसी खींचतान और तालमेल की कमी पड़ी भारी

पार्टी सूत्रों और अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शर्मनाक हार के पीछे संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही आपसी खींचतान, गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल की भारी कमी को मुख्य वजह माना जा रहा है। चुनाव के दौरान धरातल पर एकजुटता न दिख पाने का सीधा फायदा विरोधियों को मिला और BAP को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

संगठन में अब नए सिरे से होगा बड़ा फेरबदल

हार के दर्द के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूरी जिला इकाई को भंग किए जाने से स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। इस कड़े फैसले से साफ है कि BAP नेतृत्व अब बांसवाड़ा में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी में है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शीर्ष नेतृत्व के इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी अपने कैडर को दोबारा कैसे एकजुट करती है और संगठन में उथल-पुथल के बीच खोया जनाधार वापस पाने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...
To Top